{"_id":"618829466c2e1126bc25228b","slug":"two-lakh-rupees-looted-by-attacking-a-young-man-going-to-the-village-after-shopping-a-day-before-the-wedding-hisar-news-hsr6162941151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: हांसी में शादी से एक दिन पहले खरीदारी कर घर जा रहे युवक पर हमला, दो लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: हांसी में शादी से एक दिन पहले खरीदारी कर घर जा रहे युवक पर हमला, दो लाख रुपये लूटे
Mon, 08 Nov 2021 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हिसार)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:00 AM IST
सार
हिसार के हांसी में लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने डंडा मारकर युवक पर जानलेवा हमला किया। गांव देपल निवासी युवक ने भागने की कोशिश की। आरोपी दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गया। एक दिन बाद ही युवक की शादी थी। शादी के लिए ही युवक खरीदारी कर लौटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
विस्तार
अपनी शादी से एक दिन पहले खरीदारी कर गांव लौट रहे युवक पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। उससे दो लाख रुपये लूट लिए। गांव देपल निवासी रविंद्र अपनी शादी की शॉपिंग कर गांव जा रहा था। इस बीच रास्ते में कुछ बाइक सवारों ने उसे रोककर हमला कर दिया। हमलावर उससे दो लाख रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। हमलावरों ने रविंद्र का एक हाथ और पांव भी तोड़ दिया। उसे इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-किसान आंदोलन: 26 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे किसान, पीएम आवास घेरेंगे या संसद, 9 को होगा फैसला
विज्ञापन
रविंद्र की रविवार को शादी थी और बरात उकलाना मंडी जानी थी। घायल को शादी के लिए अस्पताल से कुछ समय के लिए लाया गया और शादी करवाई गई। रविंद्र ने बताया कि अपनी और बहन की शादी के लिए शॉपिंग कर शाम को बाइक पर गांव की ओर लौट रहा था। इस दौरान उसके पास दो लाख रुपये की नकदी थी। ये राशि उसने हांसी में अपने जानकार से ली थी, जब वह मामनपुरा गांव के पास पहुंचा तो तीन लोगों ने अपनी बाइक आगे अड़ाकर उसे रुकवाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-बेअदबी मामला: राम रहीम से सुनारिया जेल में आज पूछताछ करेगी पंजाब पुलिस, उपायुक्त ने जेल प्रशासन को दी अनुमति
इसके बाद एक आदमी ने हाथ में लिया डंडा उसके हाथ पर मारा। रविंद्र बाइक से उतरकर भागने लगा तो तीनों आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तीनों आरोपी उससे दो लाख रुपये नकदी छीनकर वहां से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में विकास यादव और दो अन्य शामिल बताए जा रहे हैं।