{"_id":"686ad346917b145c870ee161","slug":"two-labourers-who-came-for-paddy-plantation-died-under-suspicious-circumstances-hisar-news-c-21-1-noi1022-661741-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: धान रोपाई के लिए आए दो मजदूरों की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: धान रोपाई के लिए आए दो मजदूरों की संदिग्ध हालात में मौत
Mon, 07 Jul 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
बास (हिसार)। गांव सिसर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब धान की रोपाई के लिए आए बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव माधोपुर निवासी मजदूर रामनाथ (36) और मुकेश (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की तबीयत अलसुबह अचानक बिगड़ गई थी। खाद्य विषाक्तता (फूड प्वाइजनिंग) को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
गांव सिसर निवासी किसान कपिल के खेत में पंजाब के पायल (लुधियाना) से छह मजदूर शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे पहुंचे थे। रात को सभी मजदूरों ने खाना खाया और सो गए। अलसुबह 3:30 बजे रामनाथ और मुकेश की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तेज पेट दर्द हुआ और उल्टियां शुरू हो गईं। दोनों को हांसी से हिसार और फिर अग्रोहा ले जाया गया। रविवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों की मौत हो गई। बास थाना प्रभारी मंदीप ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान अभी दर्ज नहीं हुए हैं। अन्य मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला खाद्य विषाक्तता का प्रतीत हो रहा है।