फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two cars raced in a filmi style on the road for half an hour, spreading terror; incident happened Saturday night in Sector 14

Hisar News: रोड पर आधे घंटे तक फिल्मी अंदाज में दौड़ाते रहे दो गाड़ियां, फैली दहशत, सेक्टर 14 में शनिवार रात की घटना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two cars raced in a filmi style on the road for half an hour, spreading terror; incident happened Saturday night in Sector 14
हिसार। शहर में हुड़दंग करने वाले बेखौफ होते जा रहे हैं। शनिवार रात सेक्टर-14 में एक स्कॉर्पियो और कार को तेज रफ्तार दौड़ते देख लोग दहशत में आ गए। गनीमत रही कि कोई राहगीर चपेट में नहीं आया। चालक करीब आधा घंटे तक अपनी गाड़ियों को भगाते रहे, जैसे रेस लगा रहे हों। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इससे पहले दिन में भी दो पक्षों में भरे बाजार झगड़ा हुआ था। दोनों ही मामलों में पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

सेक्टर 14 में दोनों गाड़ियों को तेज रफ्तार में भगाते देख लोगों ने डॉयल 112 पर कॉल की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों के चालकों को बस अड्डे के पास रुकवाकर थाने ले जाया गया। घटना रात करीब 11.30 बजे की है। जांच में पता चला कि नई अनाज मंडी के सामने एक कार और स्कार्पियो में टक्कर हो गई। कार सवार युवक ने देखा कि स्काॅर्पियो में तीन युवक है तो वह घबरा गया और अपनी कार को सेक्टर-14 की सड़कों पर तेज गति भगाना शुरू कर दिया। स्काॅर्पियो चालक ने भी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। दोनों गाड़ियों की रफ्तार देखकर लोग घबरा गए। कार चालक ने बताया कि वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान स्काॅर्पियो में सवार तीन लोग उसके पीछे लग गए। वह घबरा गया और कार तेज रफ्तार में दौड़ा थी। जबकि स्कॉर्पियो चालक ने बताया कि वो टोहाना निवासी है और गाड़ी की सर्विस कराने के लिए हिसार आए थे। वापसी के दौरान कार चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसलिए उन्होंने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। ताकि, उससे नुकसान की भरपाई करा सकें। सिटी थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि एक कार और स्कार्पियो में टक्कर हो गई है। इसके बाद बाद दोनों चालक तेज रफ्तार में गाड़ी भगा रहे थे। इस मामले में लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed