फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two brothers who were going home riding a bike were injured when they blocked their way, one ran away and the other got injured.

Hisar News: बाइक पर सवार होकर घर जा रहे 2 भाइयों का रास्ता रोक मारी चोट, एक भागा तो एक तो लगी चोटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two brothers who were going home riding a bike were injured when they blocked their way, one ran away and the other got injured.
मंडी आदमपुर। बाइक पर सवार होकर घर जा रहे दो चचेरे भाइयों का रास्ता रोक कर चोट मारने का मामला सामने आया है। एक भाई तो मौका पाकर वहां से भाग गया, जबकि एक के हाथ व पैर पर डंडे व लोहे की राॅड से चोट मारीं। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर एक युवक को नामजद करते हुए अन्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव सदलपुर निवासी करीब 22 वर्षीय पंकज ने बताया कि वह आदमपुर में बालाजी सीएससी सेंटर पर काम करता है। 12 मार्च को वह और उसके चाचा का लड़का विष्णु मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी ढाणी गांव सदलपुर में जा रहे थे। जब वे चक्की चौपटा खैरमपुर रोड स्थित सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो नहर की पटरी पर एक बोलेरो गाड़ी, ऑल्टो कार व मोटरसाइकिल के साथ 15 लड़के खड़े थे। उन्होंने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाई व फोन की लाइट से उनका चेहरा देखा। उन्होंने उनसे पूछा क्या बात थी तो उन्होंने कुछ नहीं बताया तो वे उनको डंडों व लोहे की राॅड से मारने लगे। उसने अपने बचाव में शोर मचाया तो उन्होंने उसे तो छोड़ दिया और विष्णु के पीछे भागने लगे। मौका पाकर वह वहां से निकला और मौसी के लड़के के पास फोन किया और आपबीत्ती बताई। वह वहां पर आया और उसे आदमपुर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। पंकज ने बताया कि झगड़े में उसकी सोने की चेन भी गायब हो गई। मारपीट करने वालों में एक लड़के का नाम गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी संदीप था। पुलिस ने पंकज के बयान के आधार पर संदीप को नामजद करते हुए अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed