फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two brothers assaulted, case registered against five, including couple

दो भाईयों में मारपीट, दंपती समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two brothers assaulted, case registered against five, including couple
मंडी आदमपुर। गांव चौधरीवाली में दो भाइयों में हुई मारपीट के मामले में एक भाई की शिकायत पर दूसरे भाई व उसकी पत्नी समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भाइयों में पहले से विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव चौधरीवाली निवासी रामनिवास ने बताया कि वह चिनाई मिस्त्री का काम करता है। उसके सबसे बड़े भाई खेताराम की पत्नी सरोज करीब 2 वर्ष पूर्व आत्महत्या कर ली थी। आदमपुर पुलिस ने खेताराम के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। इस मामले में छोटा भाई बलवंत गवाह है। 9 सितंबर को बलवंत की गवाही होनी है। इस रंजिश के चलते बीते मंगलवार को करीब 11 बजे खेताराम, उसकी दूसरी पत्नी राजबाला व 3 अन्य व्यक्ति घर के अंदर आए और पिटाई की। उसने अपने बचाव में शोर मचाया तो वे सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने आरोपी खेताराम व राजबाला को नामजद करते हुए 3 अन्य के खिलाफ मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed