फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two bike-borne youths injured in collision with destitute animals fighting in the middle of the road

बेसहारा पशुओं की चपेट में आने से दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two bike-borne youths injured in collision with destitute animals fighting in the middle of the road
हांसी: सोमवार की रात में सांड़ के हमले में घायल राघव। - फोटो : Hisar
हांसी। शहर में बेसहारा पशु हादसों का सबब बन चुके हैं। रोजाना पशुओं की चपेट में आने से लोग घायल हो रहे हैं। सोमवार रात दो अलग-अलग हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शहरवासियों ने कहा कि आखिर कब उन्हें बेसहारा पशुओं से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 10 बजे चौधरी मोहल्ला निवासी राघव शर्मा बाइक पर घर लौट रहा था। लघु सचिवालय के नजदीक अचानक बेसहारा पशु लड़ते हुए बाइक के सामने आ गए। घायल राघव को राहगीरों ने निजी अस्पताल पहुंचा। राघव के सिर व हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार रात 11 बजे राम सिंह कॉलोनी निवासी कृष्ण बाइक से जा रहा था। काली देवी चौक के नजदीक बाइक गोवंश से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे
-19 मई को रामलाल कॉलोनी के रहने वाले 33 वर्षीय मोनू की मोची मोहल्ले में सांड के हमले में मौत हो गई थी। बाइक सवार मोनू को सांड ने सींग मारकर हवा में उछाल दिया था।
- 28 जुलाई को बाईपास पर दो सांड लड़ते हुए राजेश की बाइक से टकरा गए। हिसार जा रहे राजेश बाइक समेत गिरकर घायल हो गए थे।
- 6 अगस्त को हांसी के भाई जी होटल के नजदीक मोनू नाम का युवक घर लौटते वक्त बेसहारा पशु के हमले में घायल हो गया था।
- बीते साल 10 नवंबर को जैन गली में जैन साध्वी आस्था प्रभा को एक गाय ने हमलाकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed