{"_id":"655b25755dd3131c0405a843","slug":"two-arrested-for-betting-on-world-cup-final-cricket-match-in-hansi-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hansi: वर्ल्ड कप फाइनल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, एलईडी, 6 मोबाइल फोन और 50 हजार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hansi: वर्ल्ड कप फाइनल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, एलईडी, 6 मोबाइल फोन और 50 हजार बरामद
Mon, 20 Nov 2023 02:53 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:53 PM IST
सार
पुलिस को सूचना मिली कि हिसार चुंगी के समीप शंकर के मकान में दो व्यक्ति अहमदाबाद में चल रहे भारत आस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर जब उन्होंने बताए गए मकान पर दबिश दी तो मकान के उपर बने एक कमरे में बैड पर बैठे शंकर व गौरव टीवी पर प्रसारित क्रिकेट मैच को देखकर सट्टा लगा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हांसी सीआईए की टीम ने अहमदाबाद में आयोजित भारत आस्ट्रेलिया के फाइनल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे दो युवकों को काबू किया। पकड़े गए दोनों आरोपियो की पहचान कृष्णा कालोनी निवासी शंकर व हिसार चुंगी निवासी गौरव मिगलानी के रूप में हुई। सीआईए की टीम ने पकड़े गए दोनों आरोपितों के पास से एक एलईडी, 6 मोबाइल फोन और 50 हजार रुपए की नगदी बरामद की। उन्होंने दोनों के खिलाफ सट्टा अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में सीआईए में तैनात एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि वह क्राइम जांच पड़ताल हेतु काली देवी मंदिर चौक पर मौजूद था। इस दौरान गुप्त सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि हिसार चुंगी के समीप शंकर के मकान में दो व्यक्ति अहमदाबाद में चल रहे भारत आस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर जब उन्होंने बताए गए मकान पर दबिश दी तो मकान के उपर बने एक कमरे में बैड पर बैठे शंकर व गौरव टीवी पर प्रसारित क्रिकेट मैच को देखकर सट्टा लगा रहे थे। उन्होंने बताया कि दबिश के दौरान दोनों आरोपितों के पास से एक एलईडी, 6 मोबाइल फोन, एक टैब तथा 50 हजार रुपए की नगदी, एक नोटबुक बरामद हुई। पुलिस मामले में दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन