फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested in fraud case of Rs 35 lakh, three mobiles recovered

साढ़े 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी काबू, तीन मोबाइल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in fraud case of Rs 35 lakh, three mobiles recovered
हिसार। साढ़े 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में साइबर क्राइम की टीम ने नोएडा में दबिश दी। इस दौरान आरोपी यूपी के कानपुर के सैनिक नगर अहिरवां निवासी छोटेलाल उर्फ राज चौहान व यूपी के फिरोजाबाद के किशननगर के अनुमेंद्र प्रताप पचौरी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आरोपी छोटे लाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नोएडा में एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था, जहां इंश्योरेंस से जुड़ा काम होता था। इंश्योरेंस पर लोन करवाने का लालच देकर उनसे रुपये हड़पने की साजिश रची। उसने अनुमेंद्र प्रताप के साथ मिलकर मार्च 2019 में ऑनलाइन वेबसाइट 99 डाट कॉम से लोगों की इंश्योरेंस पॉलिसी का डाटा लेकर संपर्क करना शुरू किया। लोगों का विश्वास जीतने के लिए व्हाट्स एप के माध्यम से आईजीएमएस विभाग के मैनेजर के फर्जी आईडी कार्ड और आबीआई की फर्जी रिसिप्ट व आईआरडीए के फर्जी दस्तावेज भेज देते थे। आरोपियों ने बताया कि शिकायतकर्ता छबीलाराम का डाटा बरेली निवासी प्रमोद शर्मा से हासिल किया था। इसके बदले में प्रमोद शर्मा को 70 हजार रुपये कमीशन दिया। छबीलाराम से धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मामले के संबंध में 15 जुलाई को फतेहाबाद के गांव हसंगा निवासी छबीला राम की शिकायत पर चार नामजद सहित 25 अन्य के खिलाफ 35 लाख 55 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड अवधि में उनसे अन्य लोगों से की गई धोखाधड़ी के बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed