फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested for duping four CSC operators of Rs 2.30 lakh

Hisar News: 4 सीएससी संचालकों से 2.30 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for duping four CSC operators of Rs 2.30 lakh
हिसार। थाना सदर पुलिस ने मंगलवार को चार सीएससी संचालकों से 2.30 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों चमारखेड़ा निवासी मनीष और राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि 24 अक्तूबर को गांव दाहिमा निवासी अमित कुमार ने शिकायत दी थी कि वह अपने मोगली रिचार्ज पॉइंट (सीएससी सेंटर) पर कार्य कर रहा था। इस दौरान सफेद स्विफ्ट कार में सवार दो युवक आए और 35 हजार रुपये नकद देने के बदले ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही। फोन पर बातचीत में व्यस्त होने का फायदा उठाकर आरोपी बिना भुगतान किए फरार हो गए।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने गांव चमारखेड़ा निवासी मनीष और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.30 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इसी तरह की तीन और वारदातों का खुलासा किया है। उन्होंने दिवाली के दिन गांव लुदास स्थित एक सीएससी संचालक से एक लाख रुपये, गांव बादशाहपुर से 70 हजार और गांव दुर्जनपुर से 30 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस अब आरोपियों से ठगी में इस्तेमाल की गई कार और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है। रिमांड अवधि के दौरान दोनों से अन्य वारदातों की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed