{"_id":"6895004bd4df59b70404cf79","slug":"troubled-by-the-shortage-of-urea-farmers-locked-sisar-kharbla-packs-hisar-news-c-21-hsr1020-683713-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: यूरिया की किल्लत से परेशान किसानों ने सीसर-खरबला पैक्स पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: यूरिया की किल्लत से परेशान किसानों ने सीसर-खरबला पैक्स पर जड़ा ताला
विज्ञापन
बास। धान की फसल में डालने के लिए यूरिया खाद जरूरी है लेकिन सीसर, खरबला और रोशनखेड़ा गांव के किसान इसकी किल्लत से परेशान हैं। इन किसानों ने वीरवार को गांव की सहकारी सोसाइटी (पैक्स) पर सांकेतिक रूप से ताला लगाकर विरोध जताया।
भारतीय किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विकास सीसर ने बताया कि किसानों का कहना है कि उन्हें पैक्स पर यूरिया और डीएपी नहीं मिल रहा है। इससे धान की पौध पीली पड़ने लगी है। इससे पैदावार में भी कमी आ सकती है। इसीलिए उन्हें पैक्स के गेट पर ताला लगाकर विरोध करना पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने डीडीए राजवीर सिंह, हैफेड के जीएम अनुराग गुप्ता और फैक्स प्रबंधक राजेंद्र से फोन पर बात की। इन सभी ने दो दिन में खाद की आपूर्ति का भरोसा दिलाया। इस आश्वासन पर किसानों ने ताला खोल दिया। प्रदर्शन के दौरान सुधीर रोशनखेड़ा, भूप ठाकुर खरबला, अनिल बेरवाल, प्रताप ढिल्लों, संजय बेरवाल, कृष्ण बेरवाल आदि मौजूद रहे।