फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Troubled by the shortage of drinking water, the villagers of Mahjat blocked the Hansi Data road

Hisar News: पेयजल किल्लत से परेशान महजत के ग्रामीणों ने हांसी डाटा रोड किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the shortage of drinking water, the villagers of Mahjat blocked the Hansi Data road
गांव महजत में रोड जाम करते हुए ग्रामीण। जागरूक : पाठक - फोटो : 1
हांसी। उपमंडल के गांव महजत के ग्रामीणों ने पेयजल की किल्लत से परेशान होकर शुक्रवार को सवा घंटे तक हांसी डाटा रोड जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि दस दिन से मोटर जली होने के कारण गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे पूरा गांव परेशान है। वहीं रोड जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन व एसडीओ ने ग्रामीणों को मोटर बदलवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

रोड जाम सुबह करीब सवा 11 बजे लगाया गया। रोड जाम करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल लाइन भाखड़ा नहर से खरकड़ी गांव होकर आती है। खरकड़ी में नहर पर लगी मोटर पिछले 10 दिन से जली हुई है। कई बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना था कि मोटर खराब होने के कारण गर्मी में पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव के जलघर के टैंकों की नियमित सफाई, मोटरों की मरम्मत और पाइपलाइन की जांच की मांग की। प्रदर्शन के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। थाना सदर प्रभारी उप निरीक्षक सुमेर सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद एक्सईएन संजीव त्यागी व एसडीओ आशीष कुंडू भी पहुंचे। संजीव त्यागी ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार रात 8 बजे तक मोटर की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण संतुष्ट हुए और जाम हटाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो वे फिर से जाम लगाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


ठेकेदारों की हड़ताल के कारण काम में देरी हुई। मैं मौके पर गया और लोगों को समझाया। वहां पर मोटर बदलकर दूसरी मोटर लगवाई जा रही है। उसके बाद ग्रामीणों को समस्या नहीं आएगी।- संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed