{"_id":"6ab41cdf9d274b4c9d07320a","slug":"transport-department-assistant-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-2-lakh-hisar-news-c-21-hsr1005-958098-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: परिवहन विभाग के सहायक 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: परिवहन विभाग के सहायक 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
हिसार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भिवानी टीम ने परिवहन विभाग के सहायक किशोरी लाल को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने पानीपत के ट्रांसपोर्टर जोगिंद्र सिंह से पीआरसी एक्सटेंशन और स्थायी आरसी जारी कराने की एवज में पांच लाख रुपये की मांग की थी।
एसीबी के जांच अधिकारी जगजीत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीबी को दी शिकायत में पानीपत के सेक्टर-25 पार्ट-2 निवासी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि वह एसजे ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम से मोटर वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने और नवीनीकरण के लिए ऑटोमेटिक स्टेशन खोल रहा है।
इसके लिए परिवहन आयुक्त हरियाणा, चंडीगढ़ से पीआरसी की जरूरत थी। उसने 17 अप्रैल 2025 को आवेदन किया था और 14 मई 2025 से 13 मई 2026 तक एक वर्ष की अनुमति मिली थी। सेंटर का काम पूरा नहीं होने पर उसने समय बढ़वाने के लिए 11 मई और 22 जुलाई को दोबारा आवेदन किया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार, परिवहन आयुक्त कार्यालय में कार्यरत डीलिंग हैंड किशोरी कुमार ने बार-बार दस्तावेजों का बहाना बनाकर उसका काम रोका। बातचीत करने पर उसने पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी। सभी कागजात पूरे करने के बाद 27 अगस्त को उसे 13 नवंबर तक पीआरसी एक्सटेंशन मिल गई।
आरोप है कि इसके बाद भी किशोरी कुमार स्थायी आरसी जारी कराने और पीआरसी एक्सटेंशन के नाम पर दो लाख रुपये मांगता रहा। वह व्हाट्सएप कॉल कर दबाव बना रहा था। शिकायतकर्ता ने 19 सितंबर सुबह करीब 9:20 बजे हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली।
साउथ बाईपास पर रिश्वत लेते पकड़ा
शिकायत के बाद एसीबी टीम ने शिकायतकर्ता को पाउडर लगे नोट दिए। किशोरी लाल साउथ बाईपास स्थित स्कॉटिश स्कूल के पास पहुंचा। शिकायतकर्ता ने जैसे ही उसे रुपये दिए, टीम ने उसे रुपयों सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
एक माह बाद होनी है रिटायरमेंट
आरोपी की करीब एक माह बाद रिटायरमेंट होनी है। उसकी बेटी की शादी भी है। इस कारण घर में शादी का माहौल बना हुआ है।