{"_id":"6a0ca53cfa75ac27ca0e9345","slug":"transformers-burnt-out-at-five-locations-due-to-increased-power-load-hisar-news-c-21-hsr1020-873694-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिजली लोड बढ़ने से पांच जगहों पर ट्रांसफार्मर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिजली लोड बढ़ने से पांच जगहों पर ट्रांसफार्मर जले
विज्ञापन
लोड बढ़ने की वजह से मंगलवार को 5 ट्रांसफार्मर जल गए।
हांसी। बढ़ते तापमान के बाद अब बिजली का लोड भी बढ़ने लगा है। लोड बढ़ने की वजह से मंगलवार को 5 ट्रांसफार्मर जल गए। अकेले 11 केवी हाईवे फीडर पर तीन बिजली ट्रांसफार्मर जल गए। नतीजतन शहर के कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही और उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात यह है कि एक ट्रांसफार्मर पर 5 से 10 बार फ्यूज लगाना पड़ रहा है।
मंगलवार को झुलसाने वाली गर्मी से लोगों की जिंदगी बेहाल हो गई। पुरानी ऑटो मार्केट ट्रांसफार्मर में आग लगने से तारें व अन्य उपकरण जल गए। यहां फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे। मंडी सैनियान में छबीला चक्की वाला ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जल गया। जिसे बाद में बदलकर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया।
एसडी कॉलेज के पास स्थित ट्रांसफार्मर में भी आग लगी। जिसे मरम्मत के बाद चालू किया गया। इसके अलावा बैंक कॉलोनी के ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा। यह मरम्मत के बाद भी ठीक नहीं हुआ। देर शाम को नहर कोठी के पास ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई
बिजली निगम के उमरा गेट शिकायत केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि एक ट्रांसफार्मर पर 5 से 10 बार फ्यूज लगा चुके हैं। 100 से ज्यादा शिकायतें आ गई हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारियों की मनमानी, गलत नीतियों और लगातार बरती जा रही लापरवाही के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं।
एचएसईबी वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि 11 केवी लाइन पर कई बार गलत तरीके से परमिट लिए गए, जिससे कार्य के दौरान हादसे की स्थिति बनी रहती है। 12 मई से ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतें बढ़ गई हैं। अब प्रतिदिन बिजली का लोड बढ़ रहा है। बोगा राम कॉलोनी में पिछले वर्ष फीडर अलग से बनाए जाने के लिए कहा था। लेकिन यहां फीडर नहीं बनाया गया। कर्मचारियों के अनुसार शहर में 35 ट्रांसफार्मर रखे जाने हैं। लेकिन नए ट्रांसफार्मर न रखकर पुराने से ही काम चलाया जा रहा है।
गर्मी के मौसम में खराबी आ जाती है, जिसे तुरंत ही ठीक करवा रहे हैं। कर्मचारियों की कमी है। इसके लिए हमने मांग की हुई है। बाकी पूरे शहर में केबल बदली गई है। जिसके चलते इस बार पिछली बार से हालात ठीक है।- सुरेंद्र मेहरा, एक्सईएन, बिजली निगम।