फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Town Park will be beautified on Panchbhoot theme

Hisar News: पंचभूत थीम पर होगा टाउन पार्क का सुंदरीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Town Park will be beautified on Panchbhoot theme
टाउन पार्क के लिए बनाई ड्राइंग। 
हिसार। शहर के टाउन पार्क का सुंदरीकरण पंचभूत थीम पर किया जाएगा। नगर निगम ने प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र को संवारने वाली एजेंसी से पार्क की ड्राइंग तैयार करवाई है। इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए निगम प्रशासन दिव्य नगर योजना के तहत आधा बजट लेगा। बता दें कि टाउन पार्क हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीन है। मगर वह पार्क का सही ढंग से रखरखाव नहीं कर पा रहा था। इसे देखकर नगर निगम ने इस पार्क के रखरखाव की जिम्मेदारी ले ली। निकाय मंत्री ने निगम अधिकारियों से इस पार्क को प्रदेश के मॉडल पार्क के रूप में विकसित करने को कहा।
विज्ञापन

ऐसे दिया जाएगा पार्क को नया रूप
पंचभूत का मतलब होता है कि पांच तत्व, जिसमें जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी व आकाश शामिल हैं। इसी थीम पर पार्क को नया रूप दिया जाएगा। अग्नि के रूप में लाइट व साउंड शो को दिखाया जाएगा। जल के लिए सरोवर का निर्माण किया जाएगा। आकाश के रूप में 5 मीटर की ऊंचाई का ग्लास टेरेस बनाया जाएगा। पृथ्वी को दर्शाने के लिए मिट्टी के टीले का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वायु के लिए हवा की झंकार के साथ धातु के पेड़ की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

योजना को सिरे चढ़ाने में दिव्य नगर योजना की ली जाएगी मदद
प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए निगम प्रशासन प्रदेश सरकार की दिव्य नगर योजना की मदद लेने बारे में विचार कर रहा है। निगम अधिकारियों की मानें तो इस योजना के तहत इस प्रोजेक्ट पर खर्च होने वाली कुल राशि में आधी राशि इस योजना से मिल सकती है। दिव्य नगर योजना के तहत शहरों में ऑक्सी-वन, नगर वन, शहर के बड़े पार्कों और हरित स्थानों के सुंदरीकरण, लैंड स्कैपिंग, सड़क जंक्शनों को पुन: डिजाइन, पर्यटन के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करना और खेल सुविधाएं विकसित करना आदि कार्य करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का सपना है कि इस पार्क को प्रदेश के मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाए, ताकि प्रदेश भर में इस पार्क की चर्चा हो। इसी को लेकर पार्क के सुंदरीकरण की रूपरेखा तैयार की जा रही है। - प्रदीप दहिया, निगमायुक्त

टाउन पार्क के लिए बनाई ड्राइंग। 

टाउन पार्क के लिए बनाई ड्राइंग। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed