फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   today will come corona vaccine

आज हिसार पहुंच जाएगी कोरोना वैक्सीन, जिले को मिलेंगी 21770 डोज

Thu, 14 Jan 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
today will come corona vaccine
रीजनल वैक्सीन स्टोर, जहां पर कोरोना वैक्सीन रखी जाएगी। - फोटो : Hisar
हिसार। कोरोना से बचाव की वैक्सीन वीरवार को हिसार पहुंच जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को अधिकारियों ने दिन भर बैठक की। वैक्सीन लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी वीरवार सुबह रवाना होंगे।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले को वैक्सीन की 21770 डोज मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा आसपास के पांच जिलों की वैक्सीन पहले हिसार ही भेजी जाएंगी। बुधवार को अधिकारियों के बीच कई बैठकों का दौर चला, जिनमें वैक्सीन को स्टोर करने से लेकर उन्हें टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाने और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मवीरों को लगाने तक के कार्यक्रम की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान पिछले दिनों हुए अभ्यास के दौरान मिलीं खामियों को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संबंधित को टीकाकरण के दौरान वे खामियां न मिलने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

वैक्सीन करनाल से मिलेगी या कुरुक्षेत्र से, सुबह ही पता चलेगा
वैसे तो हिसार जिले को अन्य बीमारियों से बचाव वैक्सीन कुरुक्षेत्र स्थित स्टोर से मिलती हैं। इसके लिए कागजी कार्रवाई में भी कुरुक्षेत्र ही है, लेकिन कोरोना वैक्सीन विभाग को कुरुक्षेत्र के बजाय करनाल से भी प्राप्त हो सकती है, क्योंकि प्रदेश की सभी वैक्सीन करनाल में ही पहुंची हैं। इस बारे में विभाग को भी फिलहाल कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। उन्हें वैक्सीन लेने करनाल जाना होगा या कुरुक्षेत्र, इस बारे में विभाग को भी वीरवार सुबह ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोरेज क्षमता 32 हजार लीटर
जिले की वैक्सीन रखने की क्षमता की 32 हजार लीटर की है। करनाल में 4 लाख 20 हजार वैक्सीन पहुंची हैं। जिलावार औसतन 19 हजार वैक्सीन दी जा सकती हैं। यह आंकड़ा जिलों द्वारा पहले चरण के लिए भेजी सूचियों अनुसार कम ज्यादा हो सकता है। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य कर्मवीरों की सूची में 16200 के नाम भेजे गए हैं। पहले सूची 15301 की भेजी गई थी, लेकिन सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मवीरों को पंजीकरण में छूट देने के बाद इनमें और नाम जोड़े गए।
निजी अस्पतालों ने सौंपी रिपोर्ट
निजी अस्पताल संचालकों ने भी स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट सौंप दी है। इसे लेकर डब्ल्यूएचओ सदस्य डॉ. अपूर्वा और डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा व डिप्टी सीएम डॉ. तरुण की टीम ने टीकाकरण केंद्र बनाने के लिए इन सभी निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं का दौरा किया। इनमें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज सहित जिले के 10 बड़े निजी अस्पताल शामिल हैं। इनमें सीएमसी अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल, आधार अस्पताल, सपरा अस्पताल, रविंद्रा अस्पताल, गीतांजलि अस्पताल, सुखदा अस्पताल, जिंदल अस्पताल एवं सेवक सभा अस्पताल शामिल हैं। विभाग नेे इन सभी अस्पतालों से कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाने के लिए व्यवस्था की रिपोर्ट मांगी थी। विभाग के अनुसार निजी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए एक टीम निजी अस्पताल की भी होगी।
बनाई अलग व्यवस्था
विभाग की तरफ से कोरोना वैक्सीन रखने के लिए अलग से व्यवस्था बनाई गई है। यहां पर लगभग 32 हजार लीटर वैक्सीन रखने की क्षमता है। इसके अलावा पीपीसी कार्यालय में नजदीक का एक बड़ा कमरा भी खाली करवा लिया गया है। हिसार जिले में रीजनल वैक्सीन स्टोर है, जहां पर पांच जिलों की वैक्सीन रखी जाती है। कोरोना के चलते वैक्सीन रखने के लिए तीन नए डीप फ्रीजर हाल ही में आए थे। फिलहाल विभाग के पास पांच डीप फ्रीजर मौजूद हैं, जिनमें माइनस 15 डिग्री से लेकर माइनस 25 डिग्री तक के तापमान पर वैक्सीन स्टोर जा सकती है। इनके जरिये वैक्सीन को पांच से छह माह तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा जद्दोजहद
जब विभाग द्वारा पोलियो या अन्य टीकाकरण अभियान चलाए जाते थे तो उनके लिए पीएचसी-सीएचसी में वैक्सीन रखने के लिए कोल्ड चेन बनाई गई थी। ऐसे में विभाग को ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि जिले की पीएचसी-सीएचसी की कोल्ड चेन के जरिये ही टीकाकरण शुरू किया जा सकेगा। वहीं पर वैक्सीन रखी जा सकेगी।

हिसार के अलावा इन जिलों की आएगी वैक्सीन
भिवानी : 7400
चरखीदादरी : 3360
जींद : 10540
सिरसा : 7320
फतेहाबाद : 5820
टीकाकरण की तैयारियां पूरी हैं
16 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मवीरों को टीकाकरण करके अभियान की शुरुआत की जाएगी। प्रदेश में वैक्सीन आ चुकी है और संभवत: वीरवार को हिसार भी पहुंच जाएगी। जिले में टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी हैं और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा पिछले दिनों अभ्यास भी किया गया था।
-डॉ. प्रियंका सोनी, उपायुक्त, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed