फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Today, the Rakhi will be adorned on the brother's wrist; there is no shadow of Bhadra.

Hisar News: आज सजेगी भाई की कलाई पर राखी, भद्रा का साया नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Today, the Rakhi will be adorned on the brother's wrist; there is no shadow of Bhadra.
हिसार की एमसी कालोनी मार्केट में दुकान पर रा​खियां दिखाते हुए संचालिका।
हिसार। भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा। करीब 16 साल बाद इस बार ऐसा संयोग बन रहा है जब पर्व पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। ऐसे में बहनों को राखी बांधने के लिए भद्रा समाप्त होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर शतभिषा नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग भी बन रहा है जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ माना जाता है। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 8:33 बजे शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह 9:19 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

उदयातिथि के आधार पर रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। भद्रा की बाधा नहीं होने से बहनें दिनभर सुविधानुसार भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। पर्व को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बहनें राखी, मिठाई और उपहार खरीद रही हैं, वहीं भाई भी बहनों के लिए उपहार पसंद करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ संयोगों से बढ़ेगी पर्व की विशेषता
देवी भवन के पंडित राजेश के अनुसार शतभिषा नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग रक्षाबंधन की शुभता बढ़ाने वाला माना जा रहा है। सुकर्मा योग को शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। इसमें किए जाने वाले धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व बताया गया है। शतभिषा नक्षत्र के कारण भी दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। रक्षाबंधन पर बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करेंगी। इसके बाद कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेंगी। भाई बहन की रक्षा का वचन देते हुए उसे उपहार देंगे। इस अवसर पर परिवारों में विशेष पकवान और मिठाइयां बनाने की परंपरा भी निभाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed