फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   To free the city from traffic jams, auto drivers will get space in the bus stand

Hisar News: शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ऑटो चालकों को बस अड्डे में मिलेगी जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
To free the city from traffic jams, auto drivers will get space in the bus stand
हिसार। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्य बस अड्डे के अंदर बने लोकल बस अड्डे के पास ऑटो चालकों को सवारी बैठाने के लिए अस्थायी जगह दी जा सकती है। वहीं बस अड्डे के अंदर पार्किंग के पास खाली जगह पर ऑटो चालकों के लिए स्थायी पार्किंग बनाई जा सकती है। जिला प्रशासन के आदेश पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल ने बस अड्डे का निरीक्षण कर इस बारे में एक रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से यह रिपोर्ट शहर को जाम मुक्त करने के लिए बनाई गई कमेटी के समक्ष भी रखा जाएगा ताकि इस रिपोर्ट में दिए गए सुझावों पर विचार विमर्श कर उन्हें अमल में लाया जा सके।
विज्ञापन

पिछले दिनों बस अड्डा प्रशासन ने लोकल बस अड्डे में ऑटो चालकों की एंट्री बंद कर दी थी। इस पर ऑटो चालक मंत्री व विधायकों के पास गुहार लगाने पहुंचे थे कि उन्हें बस अड्डे के अंदर से सवारी बैठाने की अनुमति दी जाए। इसके बाद उपायुक्त ने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल को बस अड्डे का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
रिपोर्ट में ये दिए सुझाव
संयुक्त आयुक्त की तरफ से जिला प्रशासन को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बस अड्डे के दिल्ली रोड पर बने के गेट के नजदीक अड्डा परिसर में कुछ जगह खाली पड़ी है। इस जगह पर ऑटो के लिए स्थायी पार्किंग बनाई जा सकती है। इस पार्किंग में एंट्री भी दिल्ली रोड से ही होगी। ऑटो चालक इस पार्किंग से सवारियों को बैठा व उतार सकेंगे। यहां पार्किंग बनने से दिल्ली रोड पर ऑटो चालकों की वजह से लगने वाली जाम से भी राहत मिलेगी। हालांकि जब तक इस पार्किंग का निर्माण नहीं होता है, तब तक लोकल बस अड्डे में बने पार्किंग शेड के पास ही ऑटो चालकों को सवारियां बैठाने व उतारने के लिए अस्थायी जगह दी जा सकती है। इसके लिए यहां मार्किंग करवाई जा सकती है ताकि ऑटो चालक इस मार्किंग के दायरे में ही खड़े हो सके, जिससे बस अड्डे में अव्यवस्था न फैले।
----
सिटी बसों को देखते हुए ऑटो की एंट्री की गई बंद
बस अड्डे से संचालित की जा रही सिटी बसों को देखते हुए बस अड्डा प्रशासन ने ऑटो की परिसर में एंट्री बंद कर दी थी। अधिकारियों की मानें तो ऑटो चालकों के बस अड्डे के अंदर से सवारियां लेने के कारण सिटी बसों को नुकसान उठाना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया। करीब 2 साल पहले भी बस अड्डा प्रशासन ने परिसर में ऑटो की एंट्री पर रोक लगा दी थी। उस समय आरटीए की तरफ से एक पत्र भी जारी किया गया था कि नगर निगम इन ऑटो के लिए पार्किंग की व्यवस्था करे।

-----
शहरवासियों को जाम से मिलेगी राहत तो ऑटो चालकों को जगह
अगर जिला प्रशासन व शहर को जाम मुक्त करने के लिए बनाई गई कमेटी इस रिपोर्ट में दिए गए सुझावों पर अमल करती है तो इससे एक तरफ शहरवासियों को बस अड्डे के बाहर ऑटो के कारण लगने वाले जाम से राहत मिलेगी तो दूसरी तरफ ऑटो चालक भी बिना रोक-टोक से सवारी बैठा व उतार सकेंगे। शहर में जिन-जिन जगहों पर ज्यादा जाम लगता है, उनमें बस अड्डे का मेन गेट एक मुख्य प्वाइंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed