{"_id":"6ab41b2ffcdc40e67f0a0821","slug":"three-youths-killed-in-collision-between-two-motorcycles-near-mirchpur-hisar-news-c-21-hsr1005-958379-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मिर्चपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मिर्चपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
हांसी के नागरिक अस्पताल में शव लेकर पहुंचे परिजन।
नारनौंद। गांव मिर्चपुर के पास बरवाला-जींद रोड पर बुधवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में खेड़ी जालब निवासी कपिल, खेड़ी लोहचब मोहित और इटल (जींद) निवासी विजय की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मिर्चपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भिजवाया।
मिर्चपुर पुलिस चौकी प्रभारी खेता राम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीरवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। खेड़ी जालब निवासी 30 वर्षीय कपिल और खेड़ी लोहचब निवासी 33 वर्षीय मोहित बुधवार को किसी काम से बाइक पर जींद गए थे। देर शाम दोनों जींद की तरफ से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मिर्चपुर के पास बरवाला-जींद रोड पर उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक पर जींद जिले के इटल गांव निवासी 32 वर्षीय विजय सवार था। विजय बरवाला अस्पताल में बिजली कर्मचारी के तौर पर नौकरी करता था और ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से अपने घर की तरफ लौट रहा था।