फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Threatened to kill by abusing the team of Electricity Corporation

बिजली निगम की टीम से गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill by abusing the team of Electricity Corporation
हिसार। नगर निगम का गठन के करीब 11 साल बाद भी शहर में ऐसी कॉलोनियां हैं, जहां लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। निगम के गठन के समय यहां की पंचायतों को खत्म कर इन्हें निगम में शामिल कर लिया गया। वैसे तो निगम के गठन के बाद इन क्षेत्रों का ज्यादा विकास होना था, मगर हकीकत यह है कि इन्हें सिर्फ नगर निगम का तमगा मिला है। मगर विकास के नजरिये से इनके हालात पंचायत से भी बदतर है। लोगों का कहना है कि निगम में शामिल होने से पहले भी सड़कें खराब थी, लेकिन अब सीवर और पेयजल पाइपलाइन के नाम पर इन्हें खोदकर और बदहाल कर दिया है। बता दें कि वर्ष 2010 में नगर निगम का गठन किया गया था। उस समय निगम के हिसाब से जनसंख्या कम थी तो आसपास की पंचायतों को भी निगम में शामिल किया गया था। मगर आज तक इन क्षेत्रों का विकास नहीं हुआ है। लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं।
विज्ञापन

यह कहना है लोगों का
यह एरिया पहले पंचायत में शामिल था। निगम में शामिल होने के इतने साल बाद भी यहां सुविधाएं नहीं हैं। पंचायत के समय बनी पक्की सड़कों को तोड़ दिया, जो आज तक नहीं बनीं। सीवर लाइन बिछाई गई, जो कामयाब नहीं है। जगह-जगह सीवर ब्लॉक व ओवरफ्लो कर रहे हैं। पानी की नई लाइन शुरू की गई है, लेकिन ज्यादातर दूषित पानी ही घरों में आ रहा है। - सूबेदार बलजीत, हनुमान कॉलोनी
विज्ञापन

कॉलोनी को बसे 10 साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक गलियां कच्ची हैं। सीवर लाइन भी नहीं है, जिस कारण लोगों को मजबूरी में खाली प्लॉटों में दूषित पानी डालना पड़ रहा है। पानी की लाइन भी आधे एरिया में ही बिछाई गई है। पुरानी लाइन से ही पेयजल सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित जिंदल, बीएचपी कॉलोनी
पानी की लाइन के वॉल चैंबर बनाने की बजाय मिट्टी में ही दबा दिए। सड़कें आज तक नहीं बनी। थोड़ी सी बारिश होते ही कीचड़ हो जाता है और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। निगम से सड़क बनवाने को कहा तो जवाब मिला कि फंड नहीं है। - सूबेदार गिरधारी लाल, देवीलाल कॉलोनी
कॉलोनी की हालत गांव से भी बदतर है। नगर निगम बनने को यहां के लोगों को कुछ फायदा नहीं। कॉलोनीवासी आज भी विकास के लिए तरस रहे हैं। - तरुण भुटानी, देवीलाल कॉलोनी
करीब 20 साल पहले यह कॉलोनी बस चुकी थी। मगर आज तक कॉलोनीवासियों को पक्की सड़कें नसीब नहीं हुई है। नई पानी की लाइन से सप्लाई किए जाने वाले पानी में सीवर का पानी मिक्स होकर आता है। अभी भी सीवर व पानी की नई लाइन के कनेक्शन नहीं हुए हैं। - सुरेश कुमार, आदर्श कॉलोनी

नगर निगम हमसे सिर्फ टैक्स ले रहा है। सुविधा के नाम हमें कुछ नहीं दिया जा रहा है। सड़कों के न बनने से बारिश के समय काफी मुश्किल होती है। वाहनों को इससे नुकसान पहुंच रहा है।
- महासिंह, आदर्श कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed