फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   This month also less wheat will be available at ration depot, more millet will be available

Hisar News: राशन डिपो पर इस माह भी गेहूं कम, बाजरा मिलेगा अधिक

Mon, 11 Mar 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 11 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
This month also less wheat will be available at ration depot, more millet will be available
फतेहाबाद। बीपीएल परिवारों को इस माह भी गेहूं कम और बाजरा अधिक मिलेगा। दिसंबर माह से सरकार ने गेहूं का आवंटन कम करते हुए बाजरे का आवंटन अधिक किया था। इससे राशन कार्ड धारक भी परेशान था। मार्च माह में भी राशन कार्ड धारकों को गेहूं के बजाय बाजरा मिलने से राशन कार्ड धारकों में मायूसी देखी जा रही है। वहीं इस बार कार्ड धारकों को 10 किलोग्राम का पॉली बैग भी मुफ्त में मिलेगा।
विज्ञापन





सरकार की ओर से गुलाबी व पीले कार्ड धारकों को मुफ्त मोटा अनाज बांटा जाता है। इसके तहत गुलाबी कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम अनाज और बीपीएल परिवार को प्रति पांच किलोग्राम गेहूं दिया जाता है। इसके अलावा 10 रुपये किलोग्राम के हिसाब से चीनी व 40 रुपये में दो लीटर तेल की बोतल दी जाती है। सर्दियां आरंभ होने पर सरकार ने लाभार्थी परिवारों को गेहूं के साथ-साथ बाजरा देने की बात कही थी। जिसमें बीपीएल परिवार को प्रति व्यक्ति साढ़े 3 किलोग्राम बाजरा व डेढ़ किलाेग्राम गेहूं दिया जा रहा है। वहीं गुलाबी कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम में से 17 किलोग्राम बाजरा व 18 किलोग्राम गेहूं दिया जाता है।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले में इस समय 1 लाख 86 हजार 57 राशन कार्ड धारक हैं, जिनको मार्च माह में अनाज वितरित किया जाएगा। कार्ड धारक मुकेश कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार ने बताया कि गर्मियां आने को है और सरकार अभी भी उनको गेहूं कम और बाजरा अधिक दे रही है। बाजरा सर्दियों में तो खाया जा सकता है, लेकिन गर्मियों में नहीं। उनको उम्मीद थी कि इस बार पूरा गेहूं मिलेगा, लेकिन इस बार भी बाजरा दिया जा रहा है। उनको मजबूरन अब गेहूं का आटा महंगे दामों में खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



राशन डिपो के लिए आवंटन जारी
सरकार ने फतेहाबाद के 366 राशन डिपो के लिए आवंटन भी जारी कर दिया है। जिसके तहत डिपो पर इस बार 24093.96 क्विंटल बाजरा, 12540.20 क्विंटल गेहूं, 1635.80 क्विंटल चीनी व 2452.89 लीटर सरसों का तेल राशन डिपो पर भेजा जा रहा है।



इस माह भी राशन डिपो पर गेहूं कम आया है और बाजरा अधिक दिया गया है। सरकार ने आवंटन भी जारी कर दिया है और कम गेहूं मिलने के कारण राशन कार्ड धारक परेशान हैं।

- शीशपाल गोदारा, प्रदेशाध्यक्ष फेयर प्राइस शॉप फेडरेशन, हरियाणा।





इस माह भी राशन डिपो पर गेहूं के साथ बाजरा दिया जाएगा। साथ ही राशन कार्ड धारकों को 10 किलोग्राम का पॉली बैग मुफ्त में बांटा जाएगा। सभी डिपो पर आवंटन भेजना आरंभ कर दिया है।
- विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed