फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Third wave: Record 178 infected found in 24 hours, only 48 hospitalized out of 607 active patients

तीसरी लहर : 24 घंटे में रिकॉर्ड 178 संक्रमित मिले, सक्रिय 607 मरीजों में से सिर्फ 48 अस्पताल में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Third wave: Record 178 infected found in 24 hours, only 48 hospitalized out of 607 active patients
हिसार। कोरोना के लगातार बढ़ रहे केसों की संख्या को देखकर स्वास्थ्य विभाग ने तीन कोविड सेंटर बना दिए हैं। तीसरी लहर में शुक्रवार को रिकॉर्ड 178 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें 9 चिकित्सक, 27 विद्यार्थी, 5 अध्यापक, 3 हरियाणा पुलिस कर्मी, 2 आर्मी जवान, 7 बैंक कर्मी, 2 सांइटिस्ट, 8 हेल्थ वर्कर, 4 नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं। फिलहाल 607 सक्रिय केस हैं, जिनमें से सिर्फ 48 अस्पताल में भर्ती हैं। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 34 व नागरिक अस्पताल में 7 मरीजों का उपचार चल रहा है। 559 संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जाट धर्मशाला, यादव धर्मशाला, ब्राह्मण धर्मशाला में कोविड सेंटर बनाए गए हैं। अस्पताल में पहुंचने वाले संक्रमित मरीजों को यहां भर्ती किया जा सकेगा। इसके अलावा पीएचसी व सीएचसी में सुविधाएं बढ़ाई गई है। हर पीएचसी व सीएचसी के पास एक कोविड सेंटर है, ताकि मरीजों को हर तरह की सुविधा उन्हीं के क्षेत्र में दी जा सके। हर पीएचसी व सीएचसी में 5 से 10 बेड़ की सुविधा दी गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जरूरत के हिसाब से मरीजों को सारी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण ने बताया कि शुक्रवार को 5885 लोगों का टीकाकरण हुआ। 12 लाख 52 हजार 893 लोगों ने पहली डोज ली है। 8 लाख 30 हजार 336 लोगों ने दूसरी डोज ली है। 492 लोगों एहतियाती खुराक ले चुके हैं। शुक्रवार को 15 से 17 साल आयु वर्ग में 605, 18 से 44 आयु वर्ग में 1486, 45 से 60 साल आयु वर्ग में 360 और 60 साल से अधिक आयु के 102 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनाए कोविड सेंटर
- जाट धर्मशाला
- यादव धर्मशाला
- ब्राह्मण धर्मशाला
तीन कोविड सेंटर बनाए गए है। अस्पतालों में हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। अभी भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम है। मरीजों की संख्या बढ़ेगी तो कोविड सेंटर तैयार कर दिए जाएंगे, अगर मरीज ज्यादा होते हैं तो संजीवनी अस्पताल में भी चिकित्सकों की टीम लगा दी जाएगी। कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनें। - डॉ. रत्ना भारती, सीएमओ हिसार

सैंपलिंग से संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। इसलिए सैंपलिंग में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जा रही। हमारा लगातार ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेने का प्रयास रहता है। 2500 से 3000 सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। - डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed