फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jan Samvad program in village Gurana of Hisar, Youth raised issue of corruption, CM said man of opposition

हिसार के गांव गुराना में जनसंवाद कार्यक्रम: युवक ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा, सीएम बोले- विपक्ष का आदमी है

Fri, 08 Sep 2023 01:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Sep 2023 01:26 PM IST
सार

हिसार में तीसरे दिन मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में गुराना, नारनौल और उगालन गांव के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इससे पहले छह सितंबर को हांसी व सात सितंबर को बरवाला में जनसंवाद कार्यक्रम किया था।

विज्ञापन
Jan Samvad program in village Gurana of Hisar, Youth raised issue of corruption, CM said man of opposition
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में सीएम मनोहर लाल के जनसंवाद के कार्यक्रम का तीसरा दिन है। गांव गुराना में मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के दौरान हुई भर्तियों के बारे में बता रहे थे। मुख्यमंत्री कह रहे थे कि हमारी सरकार में बिना पर्ची व बिना खर्ची के भर्तियां हुई है। इस दौरान एक युवक ने होमगार्ड भर्ती में हुए भ्रष्टाचार के मामला उठाया तो उसे बिठा दिया और कहा कि वह बिना किसी सबूत के इन आरोपों को नहीं मानेंगे।

विज्ञापन


सीएम विपक्ष का आदमी बताया
लेकिन युवक वहां काफी संख्या में दस्तावेज लेकर पहुंचा हुआ था। युवक का कहना था कि भर्ती में धांधली हो रही है, उसके पास सबूत हैं। वह मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचा तो उसे सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि यह विपक्ष का आदमी है इसे बिठाओ। इस दौरान वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी उसे उठा कर बाहर ले गए।
विज्ञापन


थुराना में महिला पर थी टिप्पणी
इससे पहले भी हांसी के गांव थुराना में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भाटोल जाटान की एक महिला ने गांव में फैक्ट्री लगाने की मांग की थी। महिला ने कहा कि इससे गांव में महिलाओं को रोजगार मिलेगा। महिला बार-बार यह मांग करती रही तो मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अगली बार चंद्रयान चार चांद पर जाएगा तो उसमें फैक्टरी लगवा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed