फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Third accused arrested in fake check scam of Municipality Uklana, Rs 30 thousand recovered

Hisar News: नगरपालिका उकलाना के फर्जी चेक घोटाले मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in fake check scam of Municipality Uklana, Rs 30 thousand recovered
हिसार। थाना उकलाना पुलिस ने नगरपालिका उकलाना से जुड़े लगभग 12 लाख रुपये के फर्जी चेक घोटाले के मामले में तीसरे आरोपी ढाणी गारन निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी से 30 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि थाना उकलाना में कार्यालय जिला नगर आयुक्त हिसार से प्राप्त शिकायत व जांच रिपोर्ट में पाया गया कि नगर पालिका उकलाना के फर्जी चेक के माध्यम से लगभग 12 लाख रुपये का गबन किया गया था। जांच में तत्कालीन सचिव, प्रधान, लिपिक और निजी फर्म ऑरियन इंटरप्राइजिज से जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना उकलाना में 17 जून 2025 को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सघन प्रयासों के बाद तीसरे आरोपी ढाणी गारन निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। मुकेश कुमार मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी नीलम (निवासी अग्रोहा) और महेंद्र सिंह (निवासी जाजनवाला, जिला जींद) के साथ गबन के मामले में शामिल था। आरोपी मुकेश कुमार नीलम का पति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed