{"_id":"686c1a4608f505ebc10308c6","slug":"third-accused-arrested-in-case-of-theft-of-jewellery-from-a-closed-house-on-two-day-remand-hisar-news-c-21-hsr1020-662009-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बंद मकान से आभूषण चोरी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बंद मकान से आभूषण चोरी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
हिसार। उकलाना पुलिस ने महालक्ष्मी कॉलोनी स्थित बंद मकान में हुई आभूषण चोरी के मामले में तीसरे आरोपी सोनू निवासी गांव लोहचब, जिला जींद को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई विक्रम ने बताया कि सोनू ने अपने साथियों राजीव और दीपक (दोनों पाबड़ा निवासी) के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
शिकायतकर्ता शिव कुमार ने बताया कि वह परिवार सहित दादरी किन्नू तोड़ने गया हुआ था। 7 जनवरी 2025 को पड़ोसियों से मकान के ताले टूटने की सूचना मिलने पर घर पहुंचा तो कमरे के ताले टूटे हुए थे और सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। पुलिस ने राजीव और दीपक को पहले ही गिरफ्तार कर उनके पास से 80,000 रुपये नकद बरामद कर लिए थे। पूछताछ में पता चला कि चोरी किए गए आभूषण सोनू के पास थे और उसने ही रकम बांटी थी। अब मुख्य आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे चोरी के आभूषणों की बरामदगी और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।