{"_id":"65d655e57f28ea6dfe059455","slug":"thieves-stole-cash-from-four-shops-at-once-hisar-news-c-21-hsr1020-326396-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चोरों ने एक साथ चार दुकानों से ने चुराई नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चोरों ने एक साथ चार दुकानों से ने चुराई नकदी
विज्ञापन
बरवाला। शहर की पंजाब नेशनल बैंक वाली गली में बुधवार अल सुबह चोरों ने एक साथ चार दुकानों के ताले तोड़कर दुकानों के गल्लों में रखी नकदी चुरा ली। मामले की शिकायत दुकान मालिकों ने पुलिस में दे दी है। वहीं चोरों की वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
पहली वारदात में चोरों ने सैनी केक बार को अपना निशाना बनाते हुए शटर के ताले तोड़कर दुकान में घुसे व गल्ले में रखी 5300 रुपये की नकदी चोरी कर ली। दूसरी वारदात में चोरों ने उसी के नजदीक बनी हरिओम मोबाइल गैलरी के ताले तोड़े व दुकान के गल्ले में रखे करीबन एक हजार पांच सौ रुपये चुराकर ले गए। तीसरी वारदात में चोरों ने जनसेवा औषधालय के ताले तोड़े व दुकान के गल्ले में पड़ी करीबन 4 हजार छह सौ रुपयों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस बीच चोरों ने चौथी वारदात में नरेश कुमार टेक चंद किराना मर्चेंट की दुकान के ताले तो तोड़ दिए, लेकिन दुकान में चोरी नहीं कर पाए। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज में सामने आया है कि बाइक पर आए तीन चोरों ने करीबन 1 घंटे में दुकानों में चारी की वारदात को अंजाम दिया है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से मांग की है कि इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।