फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thief gang active, in just over an hour they snatched 2.17 lakh rupees and a laptop from two cars

Hisar News: चोर गिरोह सक्रिय, सवा घंटे में दो कारों से 2.17 लाख रुपये, लैपटॉप ले उड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Thief gang active, in just over an hour they snatched 2.17 lakh rupees and a laptop from two cars
हिसार। शहर में चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। गिरोह ने सवा घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर कारों से 2.17 लाख रुपये, लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पहली वारदात में सनसिटी सिनेमा के संचालक की कार जबकि दूसरी में एक उद्योगपति की कार को निशाना बनाया। एक घटना में आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार का शीशा खोलकर सीट से उठा ले गए बैग
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में सनसिटी सिनेमा के संचालक सुनील गोयल ने बताया कि 6 जुलाई को सुबह करीब 11:15 बजे वह अपने चालक धर्मपाल के साथ पारिजात चौक स्थित अपने परिचित से मिलने पहुंचे थे। उनकी इनोवा कार पंजाब नेशनल बैंक के पास खड़ी थी। करीब 11:25 बजे चालक ने कार आगे बढ़ाकर निवारण अस्पताल के सामने खड़ी कर दी। इसी दौरान दो युवक आए और कार का शीशा खोलकर पिछली सीट पर रखा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 1.82 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और तीन हार्ड डिस्क थीं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली हे।
विज्ञापन

------
उद्योगपति की कार का शीशा तोड़कर बैग उड़ाया
दूसरी घटना अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई। सेक्टर-33 निवासी उद्योगपति गौरव बंसल ने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अपनी आई-20 कार पुष्पा कॉम्प्लेक्स के पास खड़ी की थी। करीब 35 मिनट बाद लौटने पर कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा मिला और सीट पर रखा बैग गायब था। बैग में करीब 35 हजार रुपये नकद, चांदी का ब्रेसलेट, लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज थे। अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed