फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There will be relief again for two-three days, the scorching heat

दो-तीन दिन तक राहत फिर पड़ेगी भीषण गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
There will be relief again for two-three days, the scorching heat
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजस्थान पर बने चक्रवातीय परिसंचरण के असर से शुक्रवार को प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहा। इस दौरान कहीं बूंदाबांदी हुई तो कहीं आंधी आई। भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दो तीन दिन के बाद हरियाणा, एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में फिर से भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री ऊपर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले पांच दिनों से मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश और अन्य स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की वजह से प्रचुर मात्रा में नमी मौजूद है। साथ ही दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का मिलन पछुआ पवनों से हो रहा है, जिसकी वजह से बादलवाही देखने को मिल रही है। दोपहर गरज चमक वाले बादलों का फूटाव होने से राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कुछ स्थानों पर बिखराव वाली हल्की बारिश और साथ ही साथ 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान 40.0 डिग्री के आसपास बने हुए हैं और आमजन को भीषण गर्मी व लू से राहत मिल रही है।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। धीरे-धीरे यह मजबूत होगा और तूफान का रूप धारण करेगा। इसके परिणाम स्वरूप उत्तर पश्चिम भारत, पाकिस्तान व अफगानिस्तान से तेजी से हवाएं दक्षिण पूर्व और बढ़ने लगेगी। साथ में यहां मौजूद नमी भी साथ में बंगाल की खाड़ी की ओर जाएगी। इससे राजस्थान, पाकिस्तान सहित उत्तर पश्चिम मध्य भारत तक हवाएं बिल्कुल शुष्क हो जाएंगी। इस कारण से तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा। 13 मई तक लगातार बढ़ते हुए तापमान का आंकड़ा 50 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान की स्थिति
हिसार एएमएफयू-41.8
नारनौल-40.0
भिवानी-40.2
सिरसा-39.5
रोहतक एडब्ल्यूएस-39.9
फतेहाबाद-39.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed