{"_id":"65de1bbf2b8936e77d0ae3ff","slug":"there-will-be-no-entry-of-city-residents-in-the-town-park-for-one-year-hisar-news-c-21-hsr1005-330835-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एक साल तक टाउन पार्क में शहरवासियों की रहेगी नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एक साल तक टाउन पार्क में शहरवासियों की रहेगी नो एंट्री
विज्ञापन
हिसार टाउन पार्क में शाम के समय टहलते लोग।
हिसार। अगले माह के मध्य तक टाउन पार्क के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। एजेंसी को एक साल में इस कार्य को पूरा करना है। ऐसे में जब तक विकास कार्य चलेगा, तब तक पार्क में शहरवासियों की एंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि वह एक साल से पहले इस कार्य को पूरा करवा देंगे।
बता दें कि पंचभूत थीम पर इस पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा। अग्नि के रूप में लाइट व साउंड शो को दिखाया जाएगा। जल के लिए सरोवर का निर्माण किया जाएगा। आकाश के रूप में पांच मीटर की ऊंचाई का ग्लास टेरेस बनाया जाएगा। पृथ्वी को दर्शाने के लिए मिट्टी के टीले का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वायु के लिए हवा की झंकार के साथ धातु के पेड़ की मूर्ति स्थापित की जाएगी। पार्क के सुंदरीकरण के कार्य पर करीब 9.50 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
प्रतिदिन पार्क में आते हैं ढाई हजार लोग
इस पार्क में सुबह-शाम प्रतिदिन करीब ढाई हजार लोग सैर के लिए आते हैं। काफी संख्या में बुजुर्ग सुबह-शाम जहां योग करते हैं वहीं, महिलाओं की टोलियां भजन-कीर्तन करती नजर आती हैं। चूंकि पार्क में काफी संख्या में झूले भी हैं तो बच्चे भी यहां खेलने आते हैं। इस तरह से सुबह सूर्य उगने से लेकर रात 9 बजे तक पार्क में लोगों की काफी चहल-पहल रहती है। पार्क में लोगों की एंट्री बंद होने से पार्क में आने वाले लोगों को परेशानी भी होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
टेंडर में एजेंसी को काम पूरा करने के लिए करीब एक साल का समय दिया है। मगर 7 से 8 माह में इस काम को पूरा करवाने की कोशिश की जाएगी। - संदीप सिहाग, एक्सईएन, नगर निगम