{"_id":"65f1e58478baa1e6d606c909","slug":"there-will-be-heat-in-the-second-fortnight-of-the-month-the-temperature-will-cross-35-degrees-hisar-news-c-21-hsr1005-341322-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: माह के दूसरे पखवाड़े में पड़ेगी गर्मी, 35 डिग्री के पार जाएगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: माह के दूसरे पखवाड़े में पड़ेगी गर्मी, 35 डिग्री के पार जाएगा तापमान
विज्ञापन
हिसार। शहर में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बूंदाबांदी हुई। इससे दिन के तापमान में गिरावट आई और यह सामान्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो वीरवार से मौसम साफ हो जाएगा और माह के दूसरे पखवाड़े में तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान दिन का तापमान 35 डिग्री के पार जाने की भी संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार रात को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया था। इसके असर से दक्षिणी पंजाब पर कम दबाव का क्षेत्र बना, जिसके असर से कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। यह विक्षोभ वीरवार को आगे निकल जाएगा। इसके बाद हवाओं की दिशा उत्तरी होने से 3-4 दिनों तक तापमान में हल्की गिरावट आएगी। मगर इसके बार धीरे-धीरे हवाएं पूर्वी और दक्षिणी होने से प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होगी। दूखरे पखवाड़े में दिन का तापमान 35.0 डिग्री और रात का तापमान भी 20.0 डिग्री या उससे अधिक होने की संभावना है। महीने के अंत में तापमान में और रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी होगी।
दिन का तापमान 1.5 डिग्री गिरा
मौसम में आए इस बदलाव से दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई और यह 27.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और यह 11.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे रहा।