फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There will be a contest among five candidates for the post of Pradhan and two for the post of Secretary.

Hisar News: प्रधान पद के लिए पांच, सचिव पद पर दो प्रत्याशियों में होगी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
There will be a contest among five candidates for the post of Pradhan and two for the post of Secretary.
बार एसोसिएशन नारनौंद के सचिव पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते अधिवक्ता गौरव लोहान। 
नारनौंद। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में प्रधान पद के लिए पांच और सचिव पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला तय हो गया है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया।
विज्ञापन

हालांकि पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की ओर से अंतिम मतदाता सूची जारी नहीं होने के कारण चुनाव को लेकर असमंजस बना हुआ है। मतदान 11 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बैलेट पेपर से प्रस्तावित है।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए एडवोकेट ज्ञानप्रकाश लोहान, दीपक लोहान, कुलदीप अहलावत, प्रदीप लोहान और अर्जुन ढांडा चुनाव मैदान में हैं। सचिव पद पर गौरव लोहान और अमित बंसल के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी कुलदीप सिंह भाटीवाल ने बताया कि पहले 206 मतदाताओं की सूची भेजी गई थी। इनमें से 34 अधिवक्ताओं ने अपने एफिडेविट वापस ले लिए, जिससे 172 अधिवक्ता रह गए। बाद में 34 अधिवक्ताओं के मतों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई। इसके बाद अंतिम समय में 121 मतदाताओं की सूची भेजी गई। अब पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की ओर से अंतिम मतदाता सूची जारी किया जाना बाकी है।
चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी कुलदीप सिंह भाटीवाल और सहायक निर्वाचन अधिकारी जयबीर सिंह सैनी की देखरेख में चल रही है। अंतिम सूची जारी नहीं होने से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे। 11 सितंबर को मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं की नजर अब बार काउंसिल के फैसले पर टिकी है।

चार पदों पर एक-एक प्रत्याशी, निर्विरोध चयन तय :
उपप्रधान पद पर सुमेश देवी, सह सचिव पद पर पूनम दूहन, कोषाध्यक्ष पद पर सन्नी वर्मा और लाइब्रेरियन पद पर राहुल खुराना निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इन चारों पदों पर केवल एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed