फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There was a ruckus outside the girl's house in Shyam Colony on the second day as well, police was called

Hisar News: श्याम काॅलोनी में युवती के घर के बाहर दूसरे दिन भी हंगामा, बुलाई पुलिस

Thu, 10 Apr 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 10 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus outside the girl's house in Shyam Colony on the second day as well, police was called
हिसार। कैमरी रोड स्थित श्याम विहार कॉलोनी की महिलाओं ने बुधवार को दूसरे दिन भी छत से गिरकर घायल होने वाली युवती के घर के सामने हंगामा किया। आजाद नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने युवती के छत से गिरने की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी देखा है।
विज्ञापन

श्याम काॅलोनी निवासियाें का आरोप है कि बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे छत से गिरने वाली युवती की सौतेली मां घर से बाहर निकली। पड़ोस में एक घर के बाहर तीन महिलाएं बैठी थीं। घर के बाहर हंगामा करने की बात पर युवती की सौतेली मां और बुजुर्ग महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई, जिससे मामला बढ़ गया। इस पर युवती के परिजनों ने पुलिस को फोन किया। युवती के परिजनों ने काॅलोनी के लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

इत्तफाकिया कार्रवाई की है
आजाद नगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा, पुलिस ने युवती के घर की सीसीटीवी फुटेज देखी है। इसमें युवती के गिरने के बाद उसके परिवार के लोग उसे संभालते हुए दिख रहे हैं। उसका भाई, पिता, बहन मौके पर आते दिखे। युवती ने अपने बयान में कहा कि वह खुद ही गिरी थी। ऐसे में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed