फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There should be no 'gun culture' anywhere in the country: Masoom Sharma

देश में कहीं भी गन कल्चर नहीं होना चाहिए : मासूम शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
There should be no 'gun culture' anywhere in the country: Masoom Sharma
हांसी में पंडित अन्नू शर्मा के घर पहुंचे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा। संवाद
हांसी। हरियाणवी गायक एवं कलाकार मासूम शर्मा ने कहा कि देश में कहीं भी गन कल्चर नहीं होना चाहिए। रविवार को शहर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने हरियाणवी संगीत, फिल्म इंडस्ट्री, हथियारों के चलन और क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणवी फिल्मों को दर्शकों से समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि कलाकार अपनी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। मासूम ने कहा कि हरियाणवी सिनेमा में बनने वाली सभी फिल्मों को दर्शकों का समर्थन मिलना चाहिए। वह खुद भी हरियाणवी फिल्मों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मासूम शर्मा पंडित अन्नू शर्मा के घर भी पहुंचे। उन्होंने छत से गिरने के कारण घायल हुईं उनकी पत्नी मीनाक्षी भारद्वाज का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि हांसी उनका अपना घर है और यहां उनका परिवार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बोली को आगे बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी
हरियाणवी भाषा और संस्कृति के संरक्षण पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने पेशे के माध्यम से समाज में योगदान देता है। लेखक कलम से, गायक अपनी आवाज से, चित्रकार अपनी कला से और पत्रकार मीडिया के माध्यम से समाज तक अपनी बात पहुंचाते हैं। इसी तरह सभी को अपनी मां बोली को बचाने और आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। क्षेत्रीय भाषा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में कलाकारों की भी अहम भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed