फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There is no water in Balsamand Canal, how will Chhath festival be celebrated?

Hisar News: बालसमंद नहर में पानी नहीं, कैसे मनेगा छठ पर्व

Mon, 04 Nov 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 04 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
There is no water in Balsamand Canal, how will Chhath festival be celebrated?
हिसार। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत पांच नवंबर को नहाय-खाए से होगी। मुख्य पर्व सात नवंबर को है। इस दिन श्रद्धालु पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। बालसमंद नहर में पानी नहीं होने से छठ पूजा पर संकट के बादल छा गए हैं। पानी नहीं होने के कारण नहर में बनीं सातों सीढि़यां साफ नजर आ रही हैं। यदि समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो श्रद्धालुओं के सामने पूजा-अर्चना करना चुनौती रहेगी। पूर्वांचल जन कल्याण संगठन समिति के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने नहर में पानी छोड़ने और सफाई करवाने की मांग उठाई है। बता दें, कि बालसमंद नहर पर भी छठ महापर्व के दिन 500 से ज्यादा श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। सात नवंबर को श्रद्धालु डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे तो वहीं आठ नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन करेंगे। बालसमंद नहर का जायजा लेने पहुंचे छपरा निवासी डॉ. बीके सिंह ने बताया कि नहर में इतने पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य नहीं दे पाएंगे। कम से कम तीन से चार सीढि़यों तक पानी होना चाहिए। हमारी मांग है कि नहर में पानी छोड़ा जाए, ताकि पूजा-अर्चना करने में किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

नहर में गंदगी के लगे ढेर
बालसमंद नहर में जहां एक ओर पानी नहीं है, वहीं, गंदगी के ढेर भी लगे हैं। दीये, घड़े, कूड़ा नजर आ रहा है। यहां तक कि सीढि़यों पर भी गंदगी जमा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि संबंधित विभाग की ओर से गंदगी हटवाई जाएं। इस दिन श्रद्धालु नहर पर छठी मैय्या की पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन

पांच दिन पहले नहर बंद हुई है, अभी नहर में पानी आने में 10 से 12 दिन का समय लग जाएगा। फिर भी छठ महापर्व के दिन नहर में पानी छोड़ने की कोशिश की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में कोई परेशानी न हो। - आनंद श्योराण, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed