{"_id":"5f319c0a8ebc3e3ca603fd1f","slug":"there-is-no-post-mortem-of-amit-s-body-on-the-second-day-the-family-will-surround-the-dc-office-today-hisar-news-rtk56824748","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी अमित के शव का पोस्टमार्टम नहीं, परिजन आज घेरेंगें डीसी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी अमित के शव का पोस्टमार्टम नहीं, परिजन आज घेरेंगें डीसी कार्यालय
विज्ञापन
There is no post mortem of Amit's body on the second day, the family will surround the DC office today
- फोटो : Hisar
मय्यड़ गांव निवासी अमित की मौत के मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने सोमवार को धरना देकर पूरा दिन पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मृतक के परिजनों को युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने और उसका अंतिम क्रिया करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरे दिन धरनारत लोगों को मनाता रहा, लेकिन धरनारत लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। इस कारण शव का सोमवार को भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। जिला स्तर के प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम, डीएसपी, सिविल लाइन व सदर एसएचओ मृतक के परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देते रहे, लेकिन मृतक के परिजनों ने अधिकारियों की एक न सुनी।
ये हैं परिजनों की मांगें
मृतक के भाई अनिल ने बताया कि इस मामले में गठित परिजनों की कमेटी ने प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित में अपनी मांगें सौंपीं। मांगों में मृतक युवक के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा, परिवार में एक सरकारी नौकरी, दोषी पुलिसकर्मियों व लड़की के परिजनों पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जांच कर सजा का प्रावधान करें। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। अनिल ने कहा कि प्रशासन ने उनकी मांगों को पूरा करने के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे तक का समय दिया है। यदि प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को नहीं माना गया तो जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर उनका घेराव किया जाएगा।
धरने को समर्थन देने पहुंचे ग्रामीण
धरने पर एक्टिविस्ट कुलदीप भुक्कल व सामाजिक कार्यकर्ता सविता काजी भी पहुंचे। इनके अलावा गांव व आसपास के गांवों के अन्य लोग भी पीड़ित परिवार के समर्थन में पहुंचे। धरने पर पीड़ित परिवार व गांव के गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें रमेश, राजू, पवन, रामकुमार, एडवोकेट राये सिंह चौहान, कामरेड सुरेश, विरेंद्र आर्य, ओमप्रकाश सरपंच, जोगिंद्र प्रधान, संजीव नंबरदार, जसवंत धानक व अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।