फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There is a possibility of drizzle in 7 districts

Hisar News: 18 अप्रैल को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 7 जिलों में बूंदाबांदी के आसार

Wed, 16 Apr 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 16 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of drizzle in 7 districts
हिसार। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार दोपहर बाद आसमान में बादलों का प्रभाव रहा। कई स्थानों पर धूल भरी हवाएं भी चलीं। बुधवार रात कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। उत्तरी जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत में सबसे अधिक असर दिखेगा। वीरवार से तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हिसार में बुधवार को तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 17 से 20 अप्रैल के बीच में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 18 अप्रैल को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 18 से 20 अप्रैल के दौरान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और हल्की से मध्यम बारिश ओलावृष्टि होने की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत तक हल्की बारिश बूंदाबांदी और तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग ने इन जिलों में 18-20 अप्रैल के दौरान येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आंशिक बादलवाही और अधिकतर स्थानों पर तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ की गतिविधियों की संभावना है। एक दो स्थानों पर केवल छिटपुट बूंदा-बांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट का असर अब खत्म हो गया है। बुधवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में 39 से 42 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया। सिरसा जिले में सबसे अधिक तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिसार में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed