फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There is a jam in the city, people are troubled on the roads

Hisar News: शहर में जाम हुआ आम, सड़कों पर परेशान आवाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
There is a jam in the city, people are troubled on the roads
 स्कूलों की छुट्टा के बाद लगा हुआ जाम।
हांसी। शहर व बाजारों में दिनभर लगने वाले जाम से आमजन परेशान हैं। दोपहर को स्कूलों की छुट्टी होते ही लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। वहीं शाम के समय भी बाजारों व चौक चौराहों पर रौनक बढ़ने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं। अधिकतर लोग की समस्या रहती है। शहर के पुराना बस स्टैंड, उमरा गेट, बड़सी गेट, चौपटा बाजार, प्रताप बाजार में दिनभर ही जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन

दोपहर को ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक स्कूल बसों के चलते जाम लगता है। जिससे छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौटते समय बच्चे जाम में फंस जाते हैं। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं दुकानों के आगे हो रहे अतिक्रमण से भी दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। क्योंकि एक तो बाजारों के रास्ते संकरे हैं और ऊपर से अतिक्रमण होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

दुकानदारों का अतिक्रमण भी है वजह
बाजार में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर चार से पांच फुट तक अतिक्रमण किया हुआ है। एसडीएम राजेश खोथ बीते ढाई महीने से बाजारों से अतिक्रमण हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। विश्वकर्मा चौक के समीप उनके प्रयास से अतिक्रमण कम भी हुआ है, लेकिन अन्य बाजारों में स्थिति वही है। एसडीएम व नगर परिषद के कर्मचारी आने पर दुकानदार तुरंत ही सामान हटा लेते हैं, लेकिन उनके जाने के बाद स्थिति वही हो जाती है। दुकानदार चेतावनी देने के बाद भी नहीं मानते। वहीं एसडीएम भी इस प्रयास में है कि दुकानदार बिना किसी सख्ती के मान जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमर्जी से लगता हैं वाहन
बाजारों में खरीददारी के लिए आने वाले लोग मनमर्जी से वाहन लगाते हैं। वहीं बाजारों में चार पहिया व भारी वाहनों की एंट्री पर रोक नहीं है, जिसके कारण भी जाम की समस्या रहती है।
दोपहर व शाम के समय जाम लगता रहता है। दोपहर को स्कूल बसों के कारण जाम लगता है, लेकिन शाम को भी बाजार में लोग खरीदारी करने जाते है, जिस कारण भी जाम लगता है। कई बार तो पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाते हैं। - कृष्ण महता, कारोबारी, उमरा गेट

बड़सी गेट के पास जाम की समस्या तो पूरे दिन बनी रहती है। इसका स्थान समाधान नहीं निकल रहा। कई बार जाम कुछ मिनट में खुल जाता है। कभी एक घंटे तक का समय लग जाता है।- नितिन गर्ग, कारोबारी, बड़सी गेट

बाजारों में जहां ज्यादा जाम जाम की समस्या रहती है ऐसे बाजार व चौक को चिह्नित किया जाएगा। यहां जाम की स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त होमगार्ड व एसपीओ की तैनाती की जाएगी।- रविंद्र सांगवान, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed