{"_id":"b4eb4f1c6229f6aaa916ec71ec466d83","slug":"theft-to-jwelery-and-electronics-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी
बहल (भिवानी)/ब्यूरो।
Updated Sat, 21 Dec 2013 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के भिवानी में चोरों ने शुक्रवार रात सांगवान मार्केट स्थित शिव आभूषण भंडार और पीएनबी मार्केट में देव इलेक्ट्रोनिक्स का ताला तोड़कर करीब 15 लाख का सामान चोरी कर लिया।
घटना के विरोध में शनिवार को दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी और पुलिस थाने में जाकर रोष जताया। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए।
शुक्रवार रात कस्बे की पीएनबी की गली में स्थित देव इलेक्ट्रोनिक्स का ताला तोड़कर दुकानदारों ने करीब दस लाख का सामान चोरी कर लिया।
दुकान के मालिक जगदेव ने बताया कि उसने उसी दिन सामान खरीदा था। चोरों ने दुकान से 39 एलईडी, आठ वाशिंग मशीन, आठ इंडक्शन कुकर, 10 प्रेस, छह पंखें, छह सिलाई मशीन, 11 जूसर, फ्रिज और अन्य सामान चुरा लिया।
विज्ञापन
वहीं, सांगवान मार्केट में नरेश सोनी की दुकान से भी करीब ढाई लाख के जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिए गए।
शनिवार सुबह जैसे ही चोरी की खबर बाजार पहुंची दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और बस स्टैंड पर एकत्रित हो गए।
बड़ी संख्या में दुकानदार शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे। दुकानदारों में शामिल जिला पार्षद प्रतिनिधि सीताराम सिंगल ने कहा कि पुलिस की गश्त हटाने से क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्त दोबारा शुरू करवाने और चोरों की पहचान कर उन्हें सजा देने की मांग की।
पुलिस ने मौके पर आकर लोगों से पूछताछ की और उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। बाद में भिवानी से एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंची और जानकारी हासिल की।