फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Theft of Cash and Jewelry from Property Dealer house in Hisar

हिसार में वारदात: प्रॉपर्टी डीलर के घर घुसे चोर, साठ साल पुरानी अलमारी से लाखों के जेवर-नगदी चुराए, सीसीटीवी में कैद

Fri, 06 Aug 2021 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Aug 2021 01:51 PM IST
सार

मकान के साथ खाली प्लॉट से दीवार कूदकर चोर छत पर पहुंचे। वहां खिड़की को तोड़कर बरामदे में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Theft of Cash and Jewelry from Property Dealer house in Hisar
हिसार में चोरी के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में दिल्ली रोड पर टाटा टेल्मोस मोटर्स के सामने रहने वाले प्रॉपर्टी कारोबारी सतीश अग्रवाल के घर से चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। वारदात को पांच नकाबपोश चोरों ने अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


मकान मालिक सतीश अग्रवाल ने बताया कि चोरों ने गुरुवार रात करीब ढाई बजे वारदात को अंजाम दिया। मकान के साथ खाली प्लॉट से दीवार कूदकर चोर छत पर पहुंचे। वहां खिड़की को तोड़कर बरामदे में प्रवेश किया। इसके बाद पूरे घर के सभी कमरों में छानबीन करने के बाद नीचे बने कमरे में पड़ी करीब 60 साल पुरानी लोहे की अलमारी में पड़े सात लाख रुपये, करीब 50 तोले सोना और तीन किलो चांदी चोरी कर ली।
विज्ञापन



एएसपी पहुंची वारदात स्थल पर
वारदात की सूचना मिलते ही एएसपी उपासना, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, सीआईए और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए। चोरी की वारदात मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक सतीश ने बताया कि उनके मकान में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि मकान में पांच चोर चेहरा ढककर प्रवेश करते हैं। उनमें से एक चोर पसीना साफ करने के लिए चेहरे पर बंधे कपड़े को खोल लेता है। जिससे उसका चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। चोर मकान में प्लास, पेचकस, कैंची व बैटरी (टॉर्च) के साथ घुसे। इन्हीं उपकरणों के सहारे अलमारी और खिड़की को तोड़ते हैं। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed