फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Theft in house and shop in Niyana, the accused jumped from the roof, limped away with the help of a stick after getting injured

Hisar News: नियाणा में मकान और दुकान में चोरी, छत से कूदा आरोपी, चोट लगने पर लठ के सहारे लंगड़ाते हुए भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Theft in house and shop in Niyana, the accused jumped from the roof, limped away with the help of a stick after getting injured
सीसीटीवी में लठ लेकर जाता आरोपी युवक। 
हिसार। गांव नियाणा में सोमवार रात करीब 2 बजकर 10 मिनट पर एक मकान और दुकान में चोरी की घटना हुई। मकान से चोर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी जबकि दुकान का ताला तोड़कर रुपये ले गए। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक छत से कूदता और पैर में चोट आने पर लठ के सहारे लंगड़ाते हुए जाता नजर आया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई शमशेर ने बताया कि सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव नियाणा निवासी साधुराम ने बताया कि सोमवार रात करीब 2 बजे चोर छत के रास्ते उसके मकान में घुसे और अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी ले गए। इसके बाद छत से छलांग मारकर ही उसने भागने का प्रयास किया। इस दाैरान उसे चोट लगी। कुत्तों के भाैंकने पर नींद खुलने के बाद साधुराम को वारदात का पता चला। इसके बाद गली में एक युवक को जाते देख उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह धक्का-मुक्की कर भाग निकला। साधुराम ने बताया कि युवक ने उसके घर के अलावा एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी की है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है और नशे का आदी है। उस पर पहले भी प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

--------
सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान सीसीटीवी में आरोपी लंगड़ाते हुए भागता नजर आ रहा है। जांच अधिकारी शमशेर ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पहचान ली कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed