फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Theft in broad daylight in Mahabir Colony

दिनदहाड़े महाबीर कॉलोनी में चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Theft in broad daylight in Mahabir Colony
हिसार। दिनदहाड़े महाबीर कॉलोनी में चोरी की वारदात हुई। बाथरूम के अंदर महिला को बंद कर एक दूसरी महिला ने आराम से हजारों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जब घर के सदस्य आए तो पता चला और उन्होंने बाथरूम की कुंडी खोली। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ घर के अंदर घुसकर चोरी करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में महाबीर कॉलोनी निवासी गुंजन ने बताया कि सुबह पारिवारिक सदस्य अपने अपने काम से घर से बाहर गए हुए थे। साढ़े दस बजे बाथरूम में स्नान करने के लिए गई। उस समय मेरे अलावा घर पर कोई नहीं था। कुछ ही देर में घर के अंदर से महिला की आवाज सुनाई दी। जब बाथरूम का दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद था। कुछ देर बाद सास शीला पशुुओं के लिए चारा लेकर घर आई। उसने बाथरूम का दरवाजा खोला तो उन्हें इस बारे में बताया। जब कमरे के अंदर गए तो वहां पर रखे हुए संदूक की ताला टूटा हुआ था। गुंजन की माने तो संदूक के अंदर 35 हजार रुपये की नकदी, सोने की बाली के अलावा चांदी के जेवरात थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर 1-4 में निर्माणाधीन आवास में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। चोर स्टोर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ कर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पता चलने पर सुमित ने एचटीएम थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुमित ने बताया कि सेक्टर 1-4 में आवास का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार दोपहर को 12 से 2 बजे के बीच चोरी की वारदात हुई। चोर स्टोर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर पानी की मोटर, तीन तार के बंडल और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed