फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The youth was beaten up for buying a bottle of liquor, the villagers pelted stones on the contract and dial 112 of the police

शराब की बोतल खरीदने पर युवक को पीटा, ठेके व पुलिस की डायल 112 पर ग्रामीणों ने बरसाए पत्थर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The youth was beaten up for buying a bottle of liquor, the villagers pelted stones on the contract and dial 112 of the police
हिसार। उकलाना के गांव खैरी में शराब ठेकेदार प्रेम, नहला निवासी अनिल व खैरी निवासी कृष्ण पर गांव नहला निवासी कुलदीप ने मारपीट का आरोप लगाया। कुलदीप से मारपीट की सूचना पर ग्रामीणों ने ठेके पर पत्थर बरसाए। सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी पर पत्थरबाजी कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुलदीप शराब के ठेके पर शराब की बोतल खरीदने गया था। वहां उसे वह शराब नहीं मिली जो उसे चाहिए थे। उसने दूसरे ठेके से शराब खरीदी। इस पर शराब ठेकेदार नाराज हो गया। आरोप है कि शराब ठेकेदार ने कुलदीप को इस बात पर पीट दिया। कुलदीप ने घर जाकर अपने परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने ठेके का घेराव कर लिया और ईंटें बरसानी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार को ठेके के पीछे से दीवार तोड़कर वहां से निकाला। जिस पर ग्रामीण पुलिस से नाराज हो गए और पुलिस की डायल 112 गाड़ी पर भी पथराव कर दिया। जिससे गाड़ी का अगला शीशा टूट गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस के पास लिखित शिकायत नहीं आई थी।
विज्ञापन

शिकायत पर गई डायल 112 पीसीआर का पत्थर मार शीशा तोड़ा
मंडी आदमपुर। गांव तेलनवाली में शिकायत के आधार पर गई डायल 112 पीसीआर पर कुछ युवकों द्वारा पत्थरबाजी कर गाड़ी का शीशा तोड़ने का मामला आया है। पुलिस ने गांव के तीन युवकों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में डायल 112 के इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि वे चालक मनप्रीत व दलबीर के साथ तैनात थे। उसी दौरान उनके पास कॉल आई और उन्होंने पीड़ित के नंबर पर फोन किया तो उसने बताया कि वह तेलनवाली से सुनील है। उसने बताया कि गांव कुतियांवाली निवासी कपिल उर्फ टंगिया, तेलनवाली निवासी मनीष व देवेंद्र उसके साथ मारपीट व झगड़ा कर रहे हैं। जब वे मौके पर पहुंचे तो पुलिस गाड़ी को देखकर तीनों युवक स्कूल की तरफ भाग गए और जब वे पीड़ित से पूछताछ कर रहे थे तो उसी दौरान तीनों युवक आए और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए कहने लगे कि तुम्हारे को किसने बुलाया है और गाली गलौज करते हुए उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। उन्होंने गाड़ी के पीछे छुपकर अपना बचाव किया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक पत्थर गाड़ी के शीशे पर लग गया और वह टूट गया एवं युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने बलवंत सिंह की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed