फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The young man who came to appear in the court instead of the accused was caught, handed over to the police

Hisar News: आरोपी की जगह अदालत में पेश होने आया युवक पकड़ा गया, पुलिस को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to appear in the court instead of the accused was caught, handed over to the police
हिसार। अपने परिचित की जगह अदालत में पेश होने आया युवक स्टाफ की सतर्कता से पकड़ा गया। कोर्ट स्टाफ ने बाद में अनिल नामक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विजयपाल ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि एएसजे सुनील जिंदल का रीडर मेडिकल लीव पर होने के कारण मैं उनकी जगह कार्य कर रहा हूं। नारनौंद थाना में 2 जुलाई 2012 को दर्ज हुए एक केस में बुधवार को सुनवाई थी। मैं आरोपियों की हाजिरी लगवा रहा था। इस दौरान आरोपी नवनीत की जगह व्यक्ति ने हस्ताक्षर किए। जब उस व्यक्ति से जन्म तिथि, पिता का नाम व पता पूछा तो वह हिचकिचाने लगा। दोबारा पूछा तो वह बताने में असमर्थ था। बाद में पूछा तो उसने अपना नाम अनिल बताया और उसके साथ अन्य आरोपियों ने भी उसका का नाम अनिल बताया। अनिल ने बताया कि वह दो तारीख से नवनीत की जगह अदालत में आ रहा है। नवनीत के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह बीमार है। उससे आईडी मांगी गई तो उसने मना कर दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed