फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The young man set the room on fire

Hisar News: पत्नी-बच्चों को बंद कर युवक ने कमरे में लगाई आग

Wed, 15 Jan 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 15 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The young man set the room on fire
हिसार। गांव बहबलपुर में युवक ने पत्नी और बच्चों को कमरे में बंद कर बाहर से आग लगा दी। इस दौरान विवाहिता ने हिम्मत से काम लेते हुए खुद और बच्चों को बाहर निकाला और जान बचाई। आग से कमरे में रखा सामान जल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सतपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बहबलपुर गांव की रहने वाली सुमन ने बताया कि 9 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे बच्चों के साथ कमरे में मौजूद थी। घर पर पति सतपाल भी था। किसी बात को लेकर पति के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद पति ने तैश में आकर उसे और बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और जान से मारने की नीयत से बाहर आग लगा दी। बड़ी मुश्किल से उसने बच्चों और खुद को बाहर निकाला। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed