{"_id":"6782de273f9ca07e4c044926","slug":"the-x-ray-room-will-remain-open-till-8-pm-hisar-news-c-21-hsr1020-543089-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नागरिक अस्पताल में रात आठ बजे तक खुला रहेगा एक्स-रे कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नागरिक अस्पताल में रात आठ बजे तक खुला रहेगा एक्स-रे कक्ष
Sun, 12 Jan 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
हांसी। नागरिक अस्पताल का एक्स-रे कक्ष अब प्रतिदिन सुबह नौ बजे से लेकर रात आठ बजे तक खुला रहेगा। रात आठ बजे के बाद भी जरूरत पड़ने पर रेडियोलॉजी ऑफिसर को बुलाया जा सकेगा।
बीते दिनों राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक्स-रे की सुविधा के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि यहां तीन रेडियोलॉजी ऑफिसर तैनात हैं। इस पर उन्होंने सेंटर को 24 घंटे खोलने के लिए कहा था। लेकिन 24 घंटे सेंटर खोलने के लिए पांच रेडियोलॉजी ऑफिसर की जरूरत है। ऐसे में यहां पर एक्स-रे सेंटर को रात आठ बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया।
नागरिक अस्पताल में ओपीडी समय सुबह नौ से तीन बजे तक है। ओपीडी समय के छह घंटे बाद तक सेंटर खुला रहेगा। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं रात आठ बजे के बाद जरूरत के आधार पर रेडियोलॉजी ऑफिसर को बुलाकर एक्सरे करवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले एक्सरे सेंटर केवल ओपीडी के समय ही खुलता था। अब एक्स-रे सेंटर का समय बढ़ाया गया है। नागरिक अस्पताल में अभी दो रेडियोलॉजी ऑफिसर नियमित नियुक्ति है। इसके अलावा एक रेडियोलॉजी ऑफिसर डेपुटेशन पर तैनात हैं। यहां 24 घंटे सेंटर चलाने के लिए कम से कम पांच रेडियोलॉजी ऑफिसर चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय को मांग भी भेजी है। अस्पताल में प्रतिदिन 100 के करीब एक्स-रे होते हैं।
अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा रात आठ बजे तक मिलेगी। इसके बाद जरूरत पड़ने पर रेडियोलॉजी ऑफिसर मौके पर पहुंच जाएंगे। हमने सरकार से सेंटर को 24 घंटे खोलने के लिए पांच रेडियोलॉजी ऑफिसर की मांग की हुई है। - जसवंत कुमार, सीनियर रेडियोलॉजी ऑफिसर, नागरिक अस्पताल, हांसी।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद