{"_id":"676c66dafd57c5aa7e0efc88","slug":"the-vacant-posts-of-teachers-and-principals-will-be-filled-soon-hisar-news-c-21-hsr1020-531888-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुतकनीकी संस्थानों व कॉलेजों में शिक्षकों-प्राचार्याें के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा : शिक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुतकनीकी संस्थानों व कॉलेजों में शिक्षकों-प्राचार्याें के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा : शिक्षा मंत्री
Thu, 26 Dec 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि बहुतकनीकी संस्थानों और कॉलेजों में शिक्षकों-प्राचार्याें के खाली पदों को जल्द ही भरा जाएगा। जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू होगी। राजकीय प्राथमिक स्कूलों में स्वीपर के पदों पर भर्ती को लेकर जल्द ही निर्णय किया जाएगा। विभागों में खाली पड़े पदों की सूची बनाकर हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) को भेजेंगे।
हिसार में बुधवार को लघु परिसर के वीडियो कॉन्फ्रेंस सभागार में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकार बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। महापुरुषों की जीवनी को विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। हमारे महापुरुषों का जिस तरह निरादर किया गया। पाठ्यक्रमों को बदल कर बाहर का पाठ्यक्रम लाया गया। कुछ चेहरे गढ़कर हमारे बच्चों के दिमाग को खराब करने का काम किया गया। इसको अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को वास्तविक इतिहास की घटनाओं से रूबरू कराया जाएगा। नई शिक्षा नीति पर सुझाव लिए जाएंगे।
नए जिलों के गठन के सवाल पर कहा कि गठित कमेटी की मंत्रणा जारी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कमेटी में आए सुझावों पर जनता के हित को देखते हुए निर्णय किया जाए। प्रदेश सरकार ने 20 किलोमीटर की दूरी पर बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉलेज खोलने का निर्णय लिया हुआ है। इसके अलावा खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। इस मौके पर हिसार विधायक सावित्री जिंदल, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग सहित अन्य उपस्थित रहे।