फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The transport company's supervisor jumped into the canal and ended his life

Hisar News: ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाइजर ने नहर में कूदकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The transport company's supervisor jumped into the canal and ended his life
हिसार। जिले में अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। एक मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर का काम करने वाले व्यक्ति ने नहर में कूद कर अपनी जान दे दी तो दूसरे मामले में सर्विस स्टेशन चलाने वाले ने घर पर ही फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में दोनों शवों के पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

आजाद नगर से जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि सन्नी (30) पटेल नगर में रहता था। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता था। मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे घर से निकला था। घर से निकलने के बाद उसने बालसमंद नहर में छलांग लगा दी। रात को घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह गांव पनिहार में एक रजवाहे में उसका शव मिला। सन्नी अविवाहित था। उसकी दो बहनें हैं। उसके पिता का 10-12 साल पहले निधन हो चुका है। परिवार वालों के बयान पर इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सर्विस सेंटर संचालक ने लगाया फंदा

विक्रम ने बताया कि मेरा भांजा विनोद (45) पटेल नगर की हरिदास कॉलोनी में परिवार सहित रहता था। वह आंबेडकर भवन के पास सर्विस स्टेशन चलाता था। मंगवार रात को वह 12 बजे के बाद घर आया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। उसकी पत्नी व बच्चे अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह 6 बजे जब उसकी पत्नी उठी तो विनोद को पानी देने गई तो उसने देखा कि विनोद ने कमरे में फंदा लगा रखा है। विक्रम ने बताया कि मूल रूप से बधावड़ निवासी विनोद ने करीब 15 साल पहले अपने ही गांव की लड़की से प्रेम विवाह किया थ। विवाह के बाद से वह हिसार में ही रह रहा था। पीएलए चौकी इंचार्ज अनूप ने बताया कि इस मामले में परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed