फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The tender for the ROB construction at the Horse Farm railway gate is stalled.

Hisar News: घोड़ा फार्म रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण का टेंडर अटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The tender for the ROB construction at the Horse Farm railway gate is stalled.
हिसार। घोड़ा फार्म रेलवे फाटक पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण का टेंडर खुलने के साढ़े तीन माह बाद भी अलॉट नहीं किया जा सका है। इस कारण अभी तक आरओबी का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। टेंडर आवंटन से पहले एजेंसी के साथ बातचीत की जाएगी। इसके बाद उम्मीद है कि अगले सप्ताह यह टेंडर अलॉट हो जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने मनोहर लाल ने वर्ष 2016 में घोड़ा फार्म रेलवे फाटक पर आरओबी बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद आरओबी की ड्राइंग बनवाने व मंजूर करवाने के लिए बीएंडआर ने अगस्त 2017 में कंसलटेंट नियुक्त किया। आरओबी के निर्माण के लिए सबसे पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की मंजूरी की जरूरत पड़ी, क्योंकि इसके निर्माण में शिक्षण संस्थानों के लिए छोड़ी गई जमीन व 45 फुट की सड़क आड़े आ रही थी। इसे देखते हुए बीएंडआर ने ड्राइंग में कुछ फेरबदल किए तो एचएसवीपी मुख्यालय ने आरओबी निर्माण को मंजूरी दी। फिर बीएंडआर ने ड्राइंग बनवाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजी तो यहां आरओबी में दिए गए 22 डिग्री के घुमाव पर आपत्ति जता दी गई। मगर स्थानीय अधिकारियों ने इस बारे में मुख्यालय को संतुष्ट कर दिया कि यह घुमाव पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। इस पर मुख्यालय ने भी अपनी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

890 मीटर लंबा होगा आरओबी
आरओबी की लंबाई करीब 890 मीटर होगी। इसके साथ ही यह शहर का दूसरा सबसे लंबा आरओबी होगा। आरओबी की चौड़ाई 12 मीटर होगी, जिसमें वाहनों के लिए चलने वाले हिस्से की चौड़ाई 11 मीटर होगी। फिलहाल सूर्य नगर आरओबी शहर का सबसे लंबा आरओबी है, जिसकी लंबाई 1185 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अलॉटमेंट से पहले टेंडर को हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में रखा जाएगा। यह बैठक एक माह में एक बार होती है। अगले सप्ताह इस बैठक के होने की संभावना है। बैठक में एजेंसी के साथ मोल-भाव भी किया जाता है। -
- गौरव जैन, एक्सईएन, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed