फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The tender for catching destitute animals has not been floated again, the council will float it afresh.

Hisar News: बेसहारा पशुओं को पकड़ने का टेंडर फिर नहीं चढ़ा सिरे, नए सिरे से लगाएगी परिषद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
The tender for catching destitute animals has not been floated again, the council will float it afresh.
हांसी सिसाय पुल के समीप सड़क के बीच खड़े हुए बेसहारा पशु। 
हांसी। शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए लगाया गया टेंडर फिर से सिरे नहीं चढ़ा। टेंडर के लिए आवेदन करने वाली फर्मों को इस काम का अनुभव नहीं था। जिसके कारण नगर परिषद को टेंडर को फिर से रद्द करना पड़ा। नगर परिषद वीरवार को फिर से टेंडर लगाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए करीब 20 दिन पहले टेंडर लगाया था। इसके लिए तीन फर्मों ने आवेदन किया था। तीनों फर्म हांसी की बताई जा रही थी, लेकिन तीनों ही नियम व शर्तों को पूरा नहीं कर सकी। न ही किसी फर्म को बेसहारा पशु को पकड़ने का अनुभव था। इसके चलते नगर परिषद को टेंडर रद्द करना पड़ा। अब नगर परिषद तीसरी बार नए सिरे से टेंडर लगाएगी। ऐसे में अभी शहरवासियों को बेसहारा पशुओं की समस्या से राहत नहीं मिलने वाली है। बता दें कि बीते महीने भी नगर परिषद ने टेंडर लगाया था। तब इसके लिए दो एजेंसियों ने आवेदन किया था। दोनों ही एजेंसियां नियम शर्तें पूरी नहीं कर रही थी। जिसके चलते नगर परिषद ने टेंडर रद्द कर फिर से लगाया था। एक अनुमान के तहत शहर में करीब ढाई से 3 हजार बेसहारा पशु हैं।
विज्ञापन


सफाई का टेंडर नहीं चढ़ा सिरे
इधर सफाई व्यवस्था के लिए भी टेंडर सिरे नहीं चढ़ रहा है। नगर परिषद ने बीते महीने टेंडर लगाया था, लेकिन तकनीकी कारणों के कारण टेंडर रद्द कर दिया गया था। इस महीने नए सिरे से टेंडर लगाया गया, लेकिन बीते सप्ताह टेंडर रद्द कर दिया गया। हाईकोर्ट में एक मामला विचाराधीन होने के कारण शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने सफाई के टेंडर लगाने से रोक दिया। निदेशालय के आदेशों के बिना टेंडर नहीं लगाया जाएगा। ऐसे में शहर में सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। नगर परिषद के 140 सफाई कर्मचारी शहर में सफाई का काम कर रहे हैं। 400 कर्मचारियों का काम मात्र 140 कर्मचारियों से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभव वाली फर्म चाहिए- चौहान
बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए जिन फर्मों ने आवेदन किया था उन्हें इस काम के लिए अनुभव नहीं था। बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अनुभव वाली फर्म चाहिए। ऐसे में नए सिरे से आवेदन किया जाएगा। - डॉ. सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed