फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The spirit of the All India Police team came out from the strong punch of Sweety Bura of Hisar

हिसार की स्वीटी बूरा के तगड़े मुक्के से ऑल इंडिया पुलिस टीम की भावना बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The spirit of the All India Police team came out from the strong punch of Sweety Bura of Hisar
प्रतियोगिता में पंच का दम दिखाती महिला मुक्केबाज। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। पांचवीं एलीट महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन इंटरनेशनल से नेशनल मुक्केबाजों ने अपने पंच का दम दिखाया। 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हिसार की स्वीटी बूरा ने आने तगड़े मुक्के से ऑल इंडिया पुलिस की टीम की भावना को स्पर्धा से बाहर कर दिया। प्रतियोगिता के चौथे दिन 56 मुकाबले खेल गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में हिसार की सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती पहुंचीं। वहीं बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट राजेश भंडारी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। 45-48 किलो भार वर्ग में दिल्ली की लक्ष्मी ने झारखंड की खुशबू कुमारी को 5-0 अंकों से हराया। मणिपुर की अशलता हुईनिंग शुंबम ने यूपी की शिल्पा यादव को, वेस्ट बंगाल की पूर्बी करमाकर ने हरियाणा की नीतू को एक तरफा मुकाबले में मात दी। आसाम की अमीश कुमार भारती ने इसी भार वर्ग में आंध्र प्रदेश की ज्योथी गोरली को 1 के मुकाबले 4 अंकों से हराया। हिमाचल की ज्योतिका बिष्ठ ने अरुणाचल प्रदेश की याना तेकची की यारो माइंग को एक तरफा मुकाबले में 5-0 से हराया।
विज्ञापन

60-63 किलोग्राम भार वर्ग में एमपी की मंजू बंबोरिया ने मिजोरम की अबिसाक को हराया। पांच मुकाबलों में एक खिलाड़ी के न पहुंचने के कारण वॉकओवर के चलते दूसरी खिलाड़ी को विजेता घोषित किया गया। इसके अलावा रेलवे की मंजू रानी ने उत्तराखंड की सोभा कहाली को 5-0 से हराया। गुजरात की जाह्नवी शाह ने मणिपुर की मेनका पर आसानी जीत दर्ज की। 63-66 किलो भार वर्ग मेें दिल्ली की खिलाड़ी अंजली तुशिर हिमाचल की शिवांगी ठाकुर के सामने टिक नहीं पाई और रेफरी ने मुकाबला बीच में रोकर शिवांगी को विजयी घोषित किया। वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट राजस्थान की अरुणधिति ने तमिलानाडू की पी संध्या को आसानी से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी ठीक ढंग से नहीं कर पाए प्रैक्टिस
सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती ने कहा कि कोरोनाकाल की वजह से खिलाड़ियों प्रैक्टिस सही तरीके से नहीं कर पाए। इसके बावजूद चैंपियनशिप में खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। लड़कियों को इस तरह से आगे बढ़ते हुए देख काफी खुशी होती है। लड़कियां आज हर क्षेत्र में साबित कर रही हैं जो किसी से कम नहीं है।
हरियाणा मुक्केबाजी में पूरे देश में नंबर वन
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट राजेश भंडारी ने कहा कि हरियाणा मुक्केबाजी में पूरे देश में नंबर वन है और इसके अलावा दूसरी स्टेट भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। प्रोफेशनल बॉक्सिंग को लेकर उन्होंने कहा की बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से प्रोफेशनल बॉक्सिंग को बढ़ावा देने के लिए पहली बॉक्सिंग लीग करवाई जा चुकी है और जल्द ही दूसरी लीग की भी घोषणा कर दी जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजक अध्यक्ष और सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अनिल मान ने कहा कि हिसार में चल रही राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का बहुत अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है।
किसी भी खेल की तैयारी के लिए मैच खेलना जरूरी
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ओलंपिक पदक विजेता व खेल रत्न अवार्डी विजेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर में अर्जुन अवॉर्डी जय भगवान और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाले अखिल बॉक्सर भी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। विजेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी खेल की तैयारी के लिए मैच खेलना बहुत जरूरी है। खिलाड़ी जितनी फाइट करेंगे वह उतना अच्छा खेल पाएंगे। उन्होंने कहा देश में प्रोफेशनल बॉक्सिंग का भविष्य है। अर्जुन अवॉर्डी जय भगवान ने कहा कि काफी खुशी की बात है कि हिसार में इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगिता करवाई जा रही है। वहीं अखिल बॉक्सर ने कहा कि खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ खेलना चाहिए।
आज के दौर में कंपीटिशन बढ़ चुका
हिसार के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरियाणा की टीम से खेलने वाली स्वीटी बूरा ने अब आगे बढ़ना पहले जितना आसान नहीं रहा है। उन्होंने एशियन गेम और ओलंपिक की तैयारियां शुरू कर दी हैं और वह चाहती हैं कि एशियन गेम और ओलंपिक में देश का नाम रोशन करें। अपने होम टाउन में हो रही चैंपियनशिप को लेकर स्वीटी ने कहा कि बहुत बार ऐसा होता था कि उसके माता-पिता उसका मैच नहीं देख पाते थे, मगर हिसार में मैच होने की वजह से अब उसके परिवार वाले भी मैच देख पा रहे हैं और उसका हौसला बढ़ा रहे हैं।

अब पेरिस ओलंपिक मेरा सपना
राजस्थान के कोटा निवासी अरुंधति चौधरी ने अपना मैच जीतने के बाद कहा कि अब पेरिस ओलंपिक उनका सपना है। उससे पहले वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड लेकर देश का नाम रोशन करना चाहेगी। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग खेलने से पहले वह बॉस्केटबाल खेलती थी, लेकिन उनके पिता ने कहा की टीम खेल के बजाए व्यक्तिगत खेल खेलना चाहिए। उसके बाद उसने बॉक्सिंग खेलना शुरू कर दी और यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed