फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The shopkeeper was brutally thrashed for getting a bottle of liquor

शराब ठेकेदारों की हैवानियत, एक बोतल शराब मिलने पर युवक की बेरहमी से की पिटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper was brutally thrashed for getting a bottle of liquor
मंडी आदमपुर । सदलपुर में शराब ठेकेदार के कारिंदों ने एक युवक के पास से शराब की बोतल मिलने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं ठेकेदार के कारिंदे ने उसे इस बात को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। युवक का आरोप है कि पुलिस ने ठेकेदार के कारिंदों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसका समझौता करवा दिया।
विज्ञापन

गांव सदलपुर के रामदेव मंदिर चौक पर राजेश की कंफेक्शनरी की दुकान है। सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे 15-20 युवक उसकी दुकान में आए। इन युवकों ने दुकान की तलाशी लेनी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान दुकान से एक बोतल शराब की मिली। बोतल मिलते ही इन युवकों ने दुकानदार राजेश को ठेके पर जबरन ले जाकर उसकी लोहे की राड से बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि बाद में आरोपी दो पेटी शराब लेकर युवक को ठेके से आदमपुर थाने ले आए और उसके खिलाफ अवैध रूप से शराब बेचने का केस दर्ज कराने लगे। युवक का आरोप है कि जब युवक ने पुलिस के सामने अपनी चोट दिखाई तो पुलिस ने ठेकेदार के कारिंदों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसका समझौता करा दिया। घर आने पर जब उसकी पत्नी ने चोटें देखी तो युवक ने पूरी आपबीती बताई।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी पत्नी शालू इस बारे में ठेकेदार के कारिंदों से पूछने गई। आरोप है कि ठेकेदार के कारिंदों ने उसके साथ अशोभनीय व्यवहार किया। सुबह इस बारे में ग्रामीणों को पता चला तो युवक राजेश को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। साथ ही ग्रामीण सरपंच चंद्रशेखर जाजूदा को लेकर आदमपुर थाने पहुंचे और ठेकेदार व उसके कारिंदे पर कार्रवाई करने की मांग की। चंद्रशेखर सरपंच व ग्रामीण रामकुमार, सतपाल, भजनलाल, आत्मराम, प्रमोद, शालू पत्नी, ग्यारसी देवी, मंजू, माया देवी आदि ने बताया कि ठेकेदार के कारिंदों ने राजेश पर शराब बेचने का झूठा आरोप लगाते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई की है। मामला मीडिया के सामने आया तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया और खुद थाना प्रभारी ने संज्ञान लिया। थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर दुकान से उठाने का आरोप
आदमपुर नागरिक अस्पताल में दाखिल पीड़ित राजेश ने बताया कि उसको उठाने आए 15-20 व्यक्तियों मे से तीन लोगों के पास पिस्तौल थी। उन लोगों ने पहले लोहे की राड से उसको पीटा व उसके बाद किसी को इस बात को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। राजेश ने बताया कि आरोपियों ने उसकी दुकान से ली बोतल के अलावा ठेके से दो पेटी शराब ली और उसे गाड़ी में डालकर थाने ले आए। जहां उसके खिलाफ अवैध शराब बेचने का केस दर्ज कराने लगे, तो उसने पुलिस वालों से कहा कि उसकी दुकान से एक बोतल शराब मिली जो वह पीने के लिए लाया था। इन लोगों ने बिना वजह उसकी पिटाई की हैं। जब उसने अपने चोटें पुलिस वालों को दिखाई तो उन लोगों ने जबरदस्ती समझौते के कागज पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए।
ठेकेदार के कारिंदों की घटना निंदनीय: सरपंच
गांव के सरपंच चंद्रशेखर जाजूदा ने बताया कि ठेकेदार के कारिंदों द्वारा गांव के एक युवक राजेश की इस तरह बेरहमी से पिटाई करना बहुत ही निंदनीय कार्य हैं। इसके लिए वे ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं। उन्होंने ठेकेदार को चेताते हुए कहा कि अगर काम करना हैं तो सभ्य इंसान की तरह करो वरना वे गांव से ठेका उठवा भी सकते हैं।

एक सप्ताह पहले एक महिला के साथ भी की थी बदसलूकी
शराब ठेकेदार के कारिंदे आम लोगों पर इतने हावी हो रहे कि पिछले सप्ताह गांव भोडिया बिश्नोईयान में 15-20 की तादाद में व्यक्तियों ने शाम के समय एक घर में घुसकर महिला के साथ बदसलूकी की थी। जिसकी शिकायत महिला ने आदमपुर थाने में दे रखी हैं। मगर, पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed